11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीच से गायब हुई पत्नी, खोजने में खर्च किए 1 करोड़ रुपए, शादी की सालगिरह पर विशाखापट्‌टनम गया था कपल, अब हुआ बड़ा खुलासा

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्‌टनम में आरके बीच से एक महिला गायब हो गई, जिसके बाद पति को लगा कि उसकी पत्नी समुद्र में डूब गई है। पति ने पत्नी को खोजने के लिए 1 करोड़ रुपए खर्च कर दिए, लेकिन अब उसे पता चला कि उसकी पत्नी अपने प्रेमिका के साथ भाग गई।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Abhishek Kumar Tripathi

Jul 29, 2022

married-woman-feared-drowned-at-vizag-beach-found-with-lover-in-nellore-after-2-days-of-searching-by-navy-coast-guard.jpg

Dramatic twist to tale of woman who went missing at Visakhapatnam beach

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसमें एक कपल अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनाने विशाखापट्टनम के आरके बीच पर गया था। जहां से उसकी पत्नी गायब हो गई, जिसके बाद उसे लगा कि वह समुद्र में डूब गई है। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पूरे दो दिन तक उसकी खोजबीन चली। इसके लिए नेवी के हेलीकॉप्टर, मरीन पुलिस, गोताखोरों और मछुआरों की भी मदद ली गई, जिसमें लगभग 1 करोड़ रुपए का खर्चा आया।

इसके बाद अब पता चला है कि वह महिला समुद्र में डूबी नहीं थी बल्कि वह अपने प्रेमिका के साथ अपने पति को बताए बिना भाग गई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लापता महिला अपने प्रेमी के साथ आरके बीच से नेल्लोर के कवली भाग गई। वहां से भागने से पहले उसने पने सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिए थे।


महिला ने अपने माता-पिता को किया मैसेज

आरके बीच से अपने प्रेमी के साथ फरार हुई महिला ने नेल्लोर पहुंचने के बाद अपने माता-पिता को मैसेज किया, जिसमें उसने बताया कि वह सुरक्षित है और अपने प्रेमी रवि के साथ है। इसलिए उसे ढूंढने की कोशिश न करें। इसके साथ ही महिला ने उसे ढूंढने के लिए अधिकारियों से माफी भी मांगी। इसके अलावा उसने अपने माता-पिता को धमकी देते हुए कहा कि अगर उसकी लोकेशन का पता लगाने की कोशिश करेंगे तो मैं जान दे दूंगी।


शादी की दूसरी सालगिरह मनाने विशाखापट्‌टनम गया था कपल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 21 साल की साईप्रिया ने दो साल पहले श्रीकाकुलम के रहने वाले श्रीनिवास राव से शादी की थी। वह अभी विशाखापट्‌टनम अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनाने आए हुए थे। वह आरके बीच आने से पहले सिंहचलम मंदिर भी गए हुए थे।