
Maulana Khalid Saifullah Rahmani
Maulana Khalid Saifullah Rahmani: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को शनिवार को नया अध्यक्ष मिल गया है। AIMPLB के सदस्यों ने सर्वसम्मति से मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी के नाम पर मुहर लगा दी है। मध्य प्रदेश के इंदौर में चली बैठक के बाद मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी को बोर्ड का नया अध्यक्ष चुना गया है। बोर्ड अध्यक्ष के नाम की घोषणा के लिए इंदौर में 3 और 4 जून को दो दिवसीय इजलास का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में बोर्ड के 251 सदस्य मिलकर अध्यक्ष का चुनाव किया है। मौलाना सैयद राबे हसनी नदवी के देहांत के बाद से बोर्ड अध्यक्ष का पद खाली था। देवबंदी की आधिकारिक वेबसाइट के के मुताबिक, मौलाना खालिद सैफउल्लाह ने इस्लाम और अन्य विषयों पर 50 से अधिक किताबे लिखी हैं।
अप्रैल से खाली पड़ी की अध्यक्ष पद की कुर्सी
आपको बता दें कि इससे पहले मौलाना राबे हसनी नदवी बोर्ड के अध्यक्ष थे। लंबी बीमारी के कारण उनका 13 अप्रैल, 2023 को निधन हो गया था। इसके बाद से ही बोर्ड के अध्यक्ष पद की कुर्सी खाली हो गई थी। बता दें कि AIMPLB में 251 सदस्य हैं। इसके संस्थापक सदस्यों में 102 लोग हैं। इसमें 149 आम सदस्य होते है। बोर्ड इन सदस्यों के लिए हर 3 साल में चुनाव कराए जाते हैं।
जानिए कौन है खालिद सैफुल्लाह
आपको बता दें कि खालिद सैफुल्लाह राजनीतिक बयानबाजी से हमेशा दूर रहे हैं। उनका जन्म नवंबर 1956 में बिहार के दरभंगा जिले में हुआ। इस्लामी न्यायशास्त्र में विशेषज्ञता रखने वाले मौलाना खालिद जाने-माने इस्लामिक विद्वान हैं। वे शरिया, कुरान, सुन्नत की गहरी समझ रखते हैं। वह इस्लामिक फ़िक़ह अकादमी भारत के महासचिव हैं। इसके अलावा ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के संस्थापक सदस्य रहे हैं। खालिद वर्तमान में हैदराबाद में इस्लामिक फिक्ह एकेडमी चलाते हैं। बोर्ड के फाउंडर मेम्बर रहे हैं। उनको मौलाना सैयद राबे हसनी नदवी का करीबी कहा जाता है।
यह भी पढ़ें- ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड अध्यक्ष राबे हसन नदवी नहीं रहे: मौलाना
Updated on:
04 Jun 2023 07:02 am
Published on:
03 Jun 2023 10:33 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
