
,,
Maurya Express Video: ट्रेन की खस्ता हालत दिखाने वाले एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। राहुल नाम के एक एक्स यूजर ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर एक दोस्त से मिली क्लिप को पोस्ट करते हुए कहा कि यह मौर्य एक्सप्रेस के एक कोच की खतरनाक स्थिति को दर्शाता है। राहुल ने कहा कि उनका दोस्त मौर्य एक्सप्रेस (15027/Maurya Express) में सफर कर रहा था। उन्होंने लिखा है कि कोच के सभी नट और बोल्ट "ढीले" नजर आ रहे थे और दीवारें टूटी हुई। उन्होंने पोस्ट के अंत में भगवान को धन्यवाद देते हुए लिखा है कि यह ट्रेन भगवान के भरोसे चल रही है।
इस पोस्ट पर कइयों ने दी बेहद तीखी प्रतिक्रिया
एक्स पर इस पोस्ट पर कई लोगों ने बहुत तीखी प्रतिक्रिया दी। 7 मार्च की इस पोस्ट को अब तक एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसे लगभग 1,000 लाइक्स और कई कमेंट्स मिले हैं। यह ट्रेन हटिया से गोरखपुर के बीच चलती है।
रेलवे ने कहा, संबंधित अधिकारी को इस मुद्दे से अवगत करा दिया
रेलवे सेवा ने पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'हमने इस मुद्दे को संबंधित अधिकारी के पास आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया है। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया यात्रा विवरण डीएम के माध्यम से हमारे साथ साझा करें। आप अपनी चिंता सीधे http://railmadad.indianrailways.gov.in पर भी उठा सकते हैं। शीघ्र समाधान के लिए 139 डायल करें।'
यह भी पढ़ें - High Court News: आय से अधिक संपत्ति रखने के आपराधिक मामले में पत्नी को नहीं बनाया जा सकता आरोपी: कोर्ट
Published on:
08 Mar 2024 06:09 pm

