14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Delhi MCD Election 2022: शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता प्रमुख मुद्दे पर वोटिंग, BJP-AAP में जुबानी जंग

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए आज 250 वार्डों पर वोटिंग हो रही है। सुबह 8 बजे से शाम 5.30 बजे तक मतदान किया जाएगा। इस चुनाव में कुल 1,349 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव के नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे।

3 min read
Google source verification
Delhi MCD Election 2022

Delhi MCD Election 2022

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम (MCD Elections) चुनाव के लिए आज कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। शाम 5.30 बजे तक मतदान किया जाएगा। एमसीडी चुनाव को लेकर बुजुर्ग वोटर्स में भी भारी उत्साह नजर आ रहा है। मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी हुई है। 250 वार्ड के लिए कुल 1349 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इस चुनाव के नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे। चुनाव को देखते हुए पूरी दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है। दिल्ली में 70 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। ड्रोन से भी वोटिंग पर नजर रखी जाएगी। बीजेपी और AAP ने दिल्ली के इस मिनी चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। पिछली बार की तरह इस बार भी इन दोनों ही दलों के बीच कांटे की टक्कर है।


दिल्ली के एमसीडी चुनाव में वोटिंग की रफ्तार धीमी है। दोपहर के 12 बजे तक सिर्फ 12 फीसदी वोटिंग हुई है। चुनाव अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। सुबह 8 बजे से दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है और शाम 5:30 बजे तक चलेगी।


आप पार्टी के खिलाफ बीजेपी दिल्ली ने चुनाव आयोग में शिकायत की है। दिल्ली बीजेपी ने ट्वीट कर कहा है किदुर्गेश पाठक और विजेंद्र गर्ग के खिलाफ वीडियो के आधार पर चुनाव से जुड़ी गाइडलाइंस और आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने की शिकायत करते हुए कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने एक वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा है, आचार संहिता के अनुसार किसी भी मतदान केंद्र पर कोई भी पार्टी या सरकार का प्रचार-प्रसार नहीं कर सकता। दिल्ली के सभी स्कूलों में मनीष सिसोदिया की फोटो लगी हुई हैं, सभी शिक्षक अंडर प्रेशर हैं।


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पूरे परिवार के साथ सिविल लाइंस इलाके के अंडर हिल रोड स्थित परिवहन विभाग स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचे। अपने मताधिकार का उपयोग करने के बाद बाहर आकर एमसीडी की सत्ता पर काबिज बीजेपी पर हमला बोला। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि ईमानदार पार्टी को वोट दें। गुंडागर्दी करने वालों, दिल्ली का कूड़ा करने वालों को वोट ना दें।


दिल्ली नगर निगम चुनाव में साढ़े 10 बजे तक 9 प्रतिशत वोटिंग हुई है। सुबह 8 बजे से दिल्ली एमसीडी के लिए वोट डाले रहे हैं। लोग बड़ी तादाद में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं। हर किसी में मतदान को लेकर भारी उत्साह नजर आ रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार लगी हुई है।


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि साफ-स्वच्छ और सुंदर दिल्ली बनाने के लिए आज मतदान है। सभी दिल्लीवासियों से मेरी अपील- दिल्ली नगर निगम में एक ईमानदार और काम करने वाली सरकार बनाने के लिए आज अपना वोट डालने जरूर जाएं। वहीं, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के डेढ़ करोड़ लोगों से रिक्वेस्ट है MCD चुनाव में वोट जरूर करें।


एक तरफ जहां बीजेपी लगातार चौथी बार अपनी जीत का दावा कर रही है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली की सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी एमसीडी में अपनी पहली जीत का इंतजार कर रही है। जबकि कांग्रेस खोया हुआ अपना जनाधार हासिल करने की कोशिश कर रही है। चुनाव से पहले दिल्ली में आप और बीजेपी के बड़े नेताओं ने प्रचार किया और गलियों में घूम कर अपनी पार्टी के उम्मीदवार के लिए वोट मांगे।


एमसीडी चुनाव के लिए इस बार 250 वॉर्ड यानी 250 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। इस बार चुनाव में 1336 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें 709 महिला प्रत्याशी हैं। छह प्रत्याशी पीएचडी हैं और 12 उम्मीदवार ने डिप्लोमा कर रखा है। प्रत्याशियों में 56 फीसदी 12वीं पास हैं। 60 उम्मीदवार ऐसे हैं, जो कभी स्कूल ही नहीं गए।

यह भी पढ़ें- MCD चुनाव से पहले AAP सरकार पर अनुराग ठाकुर का हमला, कहा- केजरीवाल ने मजदूरों के पैसे खाए


चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली के स्पेशल सीपी, लॉ एंड ऑर्डर, जोन 2 एसपी हुड्डा ने बताया कि चुनाव में 30,000 सुरक्षाकर्मियों को अलग-अलग मतदान केंद्रों पर तैनात किया जाएगा। चुनाव आयोग ने मतदान के लिए 13,665 मतदान केंद्र बनाए हैं, जिसमें से एक केंद्र पूरी तरह से महिलाओं द्वारा चलाया जाएगा। वोटिंग से पहले, राज्य निर्वाचन आयोग ने दिल्ली के संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर 493 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए हैं।

यह भी पढ़ें- भाजपा पर बरसे मनीष सिसोदिया कहा, दिल्ली को बना दिया आवारा पशुओं की राजधानी