नई दिल्ली

मेघालय : फिर BJP के साथ जाएंगे सीएम कोनराड संगमा, गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर हो गई बात

मेघालय के CM कॉनराड संगमा ने गृहमंत्री अमित शाह को फोन करके सरकार बनाने के लिए BJP से समर्थन मांगा है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसके बारे में ट्वीट करके जानकारी दी है।

2 min read
Meghalaya polls: CM Sangma calls Amit Shah, BJP to support NPP to form govt

पूर्वोत्तर के 3 राज्यों के विधानसभा चुनाव में त्रिपुरा और नगालैंड में भाजपा गठबंधन को फिर से बहुमत मिला गया है। नगालैंड में भाजपा गठबंधन को 37 और त्रिपुरा में 33 सीटें मिली हैं। वहीं मेघालय में मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा की NPP सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। NPP के खाते में अभी 26 सीटें आ गई हैं। जिसके बाद उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह को फोन करके राज्य में सरकार बनाने के लिए भाजपा का समर्थन मांगा है, जिसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने NPP को समर्थन देने की घोषणा कर दी है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट करते हुए इसके बारे में जानकारी दी है।

हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट करते हुए कहा कि "मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने गृहमंत्री अमित शाह को फोन किया और नई सरकार बनाने में उनका समर्थन और आशीर्वाद मांगा।" इसके बाद एक और ट्वीट करते हुए सरमा ने कहा कि "भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मेघालय में अगली सरकार बनाने में नेशनल पीपुल्स पार्टी का समर्थन करने के लिए भाजपा, मेघालय की राज्य इकाई को सलाह दी है।"

NPP में आपके विश्वास के लिए धन्यवाद मेघालय
मेघालय में मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने मेघालय विधानसभा चुनाव रिजल्ट को लेकर राज्य के लोगों को धन्यवाद दिया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि NPP में आपके विश्वास के लिए धन्यवाद मेघालय। हालांकि अभी तक उनकी ओर से ट्वीटर या अन्य माध्यमों से सार्वजानिक तौर पर भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है।

थोड़ी देर PM मोदी करेंगे संबोधित
त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पहुंच गए हैं। थोड़ी देर बाद वह लोगों को संबोधित करेगे।

Updated on:
02 Mar 2023 08:36 pm
Published on:
02 Mar 2023 08:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर