21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: महबूबा मुफ्ती ने किया Pakistan PM का समर्थन, जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर दिया ये बयान

Mehbooba Mufti: PDP चीफ महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का मामला 75 सालों से उलझा हुआ है। इसे जेल में तब्दील कर दिया गया है। यहाँ आए दिन एनकाउन्टर होते हैं। युवाओं को जेल में डाला जाता है।

2 min read
Google source verification

image

Mahima Pandey

Sep 24, 2022

Mehbooba Mufti supports Pak PM stand on says resolving J&K issue & improving India-Pakistan relations

Mehbooba Mufti supports Pak PM stand on says resolving J&K issue & improving India-Pakistan relations

पाकिस्तान एक तरफ तो भारत के साथ संबंधों को बेहतर करने की बात करता है तो दूसरी तरफ आतंकवाद को पनाह दे भारत को अस्थिर करने में लगा रहता है। इस बीच जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर से पाकिस्तान का राग अलापा है। उन्होंने पाकिस्तान के पीएम शाहबाज शरीफ के बयान का भी समर्थन किया और कहा कि दोनों मुल्कों को एक बार फिर से जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर बातचीत करके हल निकालना चाहिए और संबंधों को बेहतर बनाना चाहिए जैसे वाजपेयी जी के समय में किया गया था।


मीडिया से बातचीत में जब मुफ्ती से शाहबाज शरीफ के बयान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "सब लोग जानते हैं कि जम्मू कश्मीर का मसला बेहद पेचीदा मसला है। आपने देखा है कि पिछले 75 साल से जम्मू कश्मीर की क्या हालत बनी हुई है। इस मसले की वजह से जम्मू कश्मीर को एक जेल में तब्दील किया गया है। हमारे हजारों की तादाद में नौजवान न सिर्फ जम्मू कश्मीर की जेलों में बल्कि मुल्क की तमाम जेलों में इस वक्त मुसीबत की ज़िंदगी गुजार रहे हैं।"

मुफ्ती ने कहा, "यहाँ बात करना मुश्किल हो गया है रोज कहीं न कहीं एनकाउन्टर होते हैं, रोज लोग मारे जा रहे हैं। आम जनता तकलीफ में हैं। इस मसले को हल करना बहुत जरूरी हो गया है। ऐसे में अगर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा है कि हम जम्मू कश्मीर मसले का हल चाहते हैं और साथ ही हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बेहतर ताल्लुकात चाहते हैं तो ये जरूर होना चाहिए। दोनों मुल्कों के संबंध बेहतर हो जाएंगे तो जो पैसा हम आर्मी और बड़े बड़े जहाज, हथियार खरीदने पर खर्च करते हैं वो पैसा हम लोगों की भलाई के लिए खर्च कर सकते हैं।"



देखिए जीडीपी के मामले में हमारा मुल्क बांग्लादेश से भी पीछे चला गया है। करोड़ों लोग और गरीबी में चले गए हैं। पाकिस्तान के हालात और खराब हैं। वहाँ बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। ऐसे में दोनों मुल्क आपस में बैठक जम्मू कश्मीर के मुद्दे का हल निकालते हैं जैसा कि वाजपेयी जी ने किया था तो ये न केवल जम्मू कश्मीर के लिए बल्कि पूरे मुल्क के लिए एक अच्छी खबर होगी।"


बता दें कि संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान के पीएम ने भारत पर झूठे आरोप लगाए थे। इसके साथ ही कहा था कि पाकिस्तान भारत सहित अपने सभी पड़ोसियों के साथ यमन चाहता है जोकि कश्मीर मुद्दे के उचित समाधान पर निर्भर करती है। पाकिस्तान के इस बयान पर भारतीय राजनयिक मिजिटो विनिटो ने पाकिस्तान को अपने गिरेबान में झांकने के लिए कहा।

यह भी पढ़े- पाकिस्तान ने UN में फिर अलापा कश्मीर का राग, भारत ने दिया करारा जवाब, दिखाया आईना