
IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Image- IANS)
SRH vs DC: हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच मंगलवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium) में IPL 2026 सीजन का 31वां मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 47 रनों से हरा दिया है। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से मिले 243 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 195 रन ही बना सकी। IPL 2026 सीजन में यह SRH की चौथी जीत है।
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से मिले 243 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पथुम निसांका सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हालांकि, इसके बाद केएल राहुल और नीतीश राणा ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 86 रनों की अहम साझेदारी निभाई। राहुल 23 गेंदों में 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए, वहीं नीतीश ने अर्धशतक लगाते हुए 30 गेंदों में 57 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए। डेविड मिलर को ईशान मलिंगा ने बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। ट्रिस्टन स्टब्स अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे, और वह 16 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए।
आशुतोष शर्मा भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके, और वह 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। समीर रिजवी 28 गेंदों में 41 रन बनाकर हर्ष दुबे का शिकार बने। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 2 छक्के लगाए। कप्तान अक्षर पटेल सिर्फ 2 रन ही बना सके, तो लुंगी एनगिडी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। एसआरएच की ओर से गेंदबाजी में ईशान मलिंगा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 32 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं, हर्ष दुबे ने 2 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट निकाले।
सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 242 रन बनाए थे। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने टीम को दमदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 8.5 ओवर में 97 रन जोड़े। हेड 26 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए। ईशान किशन और अभिषेक ने इसके बाद दूसरे विकेट के लिए 35 गेंदों में 79 रनों की साझेदारी निभाई। ईशान 13 गेंदों में 25 रन बनाकर रनआउट हुए। हालांकि, अभिषेक ने एक छोर से अपनी आतिशी बल्लेबाजी जारी रखी और अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक लगाया। अभिषेक ने 68 गेंदों का सामना करते हुए 135 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 10 छक्के लगाए। वहीं, हेनरिक क्लासेन 13 गेंदों में 37 रन बनाकर नाबाद रहे। अभिषेक-क्लासेन ने तीसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 66 रनों की अटूट साझेदारी निभाई। डीसी की ओर से गेंदबाजी में एकमात्र विकेट अक्षर पटेल को मिला। दिल्ली कैपिटल्स की यह इस सीजन की तीसरी हार है।
Updated on:
22 Apr 2026 12:46 am
Published on:
22 Apr 2026 12:36 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
