21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘कांग्रेस का आचरण हर दिन निचले स्तर पर पहुंच रहा है, खड़गे ने देश को शर्मसार किया’, किस बात पर भड़के अमित शाह?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress National President Mallikarjun Kharge) पर जुबानी हमला बोला है। अमित शाह (Amit Shah) ने मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) के बयान पर आपत्ति जताई है और उन पर पूरे देश का अपमान करने का आरोप लगाया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Vinay Shakya

Apr 22, 2026

Mallikarjun Kharge and Amit Shah

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और गृह मंत्री अमित शाह (Photo- IANS)

Amit Shah reaction on Mallikarjun Kharge statement: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान से सियासी बवाल शुरू हो गया है। मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर अमित शाह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर खड़गे की आलोचना की है और उन पर देश का अपमान करने का आरोप लगाया है।

अमित शाह ने क्या कहा?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने X पर लिखा- हर दिन, कांग्रेस अपने बर्ताव में नई गिरावट दिखा रही है। कांग्रेस सार्वजनिक चर्चा के स्तर को गिराने में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रही है। आज, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने सार्वजनिक आचरण के हर मापदंड को तोड़ दिया और भारत के चुने हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को आतंकवादी कहकर देश को शर्मसार कर दिया। देश के इस सबसे बड़े नेता का यह अपमान, उन लाखों लोगों का अपमान है, जो मोदी जी से प्यार करते हैं और उनका समर्थन करते हैं।

अमित शाह ने आगे लिखा- मोदी जी ने पिछले 12 सालों में आतंकवाद को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। मोदी जैसे नेता को आतंकवादी कहना बेहद निंदनीय है। जब भी कांग्रेस मोदी जी पर अपशब्दों की बौछार करती है तो भारत की जनता ही उन्हें जवाब देती है। इस बार भी जनता ही जवाब देगी।

क्या है पूरा मामला?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में कहा- ये AIADMK के लोग, जो खुद अन्नादुरई की फोटो लगाते हैं। वे मोदी के साथ कैसे जुड़ सकते हैं? वह एक आतंकवादी हैं। उनकी पार्टी समानता और न्याय में विश्वास नहीं करेगी। ये लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं, इसका मतलब है कि वे लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने PM मोदी पर की गई टिप्पणी पर सफाई भी दी। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- वह (PM मोदी) लोगों और राजनीतिक पार्टियों को डरा रहे हैं। मैंने कभी नहीं कहा कि वह आतंकवादी हैं। मेरा मतलब है, मैं साफ करना चाहता हूं कि मोदी हमेशा धमकी देते हैं। ED, IT और CBI जैसी संस्थाएं उनके हाथ में हैं। वह डिलिमिटेशन भी अपने हाथ में लेना चाहते हैं।

केंद्रीय मंत्री बोले- मांफी मांगे कांग्रेस

पीएम मोदी पर मल्लिकार्जुन की टिप्पणी के बाद बीजेपी नेताओं में नाराजगी है। खड़गे की टिप्पणी के बाद बीजेपी नेता एवं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस-डीएमके गठबंधन पर हमला बोला। चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीयूष गोयल ने कहा कि गांधी परिवार, खड़गे और कांग्रेस ने हमेशा इस तरह की घटिया टिप्पणियां की हैं। खड़गे का दिल और दिमाग अभी भी प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता को स्वीकार नहीं कर पा रहा है।

पीयूष गोयल ने आगे कहा कि वे यह बात पचा नहीं पा रहे हैं कि गांधी परिवार लगातार 3 चुनावों में हार चुका है। 25 सालों तक PM मोदी ने गुजरात सरकार का नेतृत्व किया और अब पिछले 12 सालों से केंद्र सरकार का, और उनका जनसेवा का रिकॉर्ड बेदाग रहा है। इसके विपरीत गांधी परिवार की हर पीढ़ी के साथ कोई न कोई घोटाला जुड़ा रहा है। उन्होंने लोकतंत्र का गला घोंटा है और हमेशा भारत के खिलाफ बोला है। चाहे वह भारत के अंदर हो या विदेश में, मैं कांग्रेस की सोच की निंदा करता हूं। मैं गांधी परिवार के मोदी-विरोधी रवैये की निंदा करता हूं। विपक्ष को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि तमिलनाडु की जनता चुनावों में 'मुंहतोड़ जवाब' देगी।