7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Show Cause Notice: ‘घर जाऊंगा, रोटी खाऊंगा फिर बैठकर जवाब लिखूंगा…’, BJP के कारण बताओ नोटिस पर बोले अनिज विज

Anil Vij latest controversy: अनिल विज ने कहा मैं बेंगलुरु से लौट आया हूं। मैं सबसे पहले घर जाऊंगा, ठंडे पानी से नहाऊंगा, रोटी खाऊंगा, बैठकर मैं जवाब लिख दूंगा और इसे हाईकमान को भेजूंगा। 

2 min read
Google source verification
Anil Vij

Anil Vij

Show Cause Notice: हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज (Anil Vij) को सोमवार को प्रदेश बीजेपी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था। पार्टी द्वारा जारी किए गए कारण बताओ नोटिस के जवाब में अनिल विज ने कहा कि वह पार्टी को इस नोटिस का जल्द ही जवाब देंगे। बता दें कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली (Mohan Lal Badoli) की ओर से विज को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसमें कहा गया कि अनिल विज ने सीएम नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) और हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ बयान दिए हैं और यह पार्टी की नीति तथा आंतरिक अनुशासन के खिलाफ है।

नोटिस को लेकर क्या बोले अनिल विज

बीजेपी द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस पर मंत्री अनिल विज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैं बेंगलुरु से लौट आया हूं। मैं सबसे पहले घर जाऊंगा, ठंडे पानी से नहाऊंगा, रोटी खाऊंगा, बैठकर मैं जवाब लिख दूंगा और इसे हाईकमान को भेजूंगा। 

कारण बताओ नोटिस में क्या लिखा था

हरियाणा के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की ओर से जारी कारण बताओ नोटिस में कहा गया कि आपने हाल ही में पार्टी के अध्यक्ष और पार्टी के मुख्यमंत्री पद के खिलाफ सार्वजनिक रूप से बयान दिए है। यह गंभीर आरोप है और यह पार्टी की नीति और अनुशासन के खिलाफ है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के अनुसार आपको यह कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष का मांगा था इस्तीफा

हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के खिलाफ हिमाचल प्रदेश में गैंगरेप का मामला दर्ज है। इसके बाद अनिल विज ने प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ बयान दिया था। उन्होंने पिछले दो महीने में प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली से दो बार इस्तीफा भी मांग लिया।

सीएम सैनी को लेकर कही थी ये बात

इतना ही नहीं मंत्री अनिल विज प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लेकर भी बयान देते रहे हैं। उन्होंने सीएम सैनी को लेकर कहा था कि हमारे सीएम जब से मुख्यमंत्री बने हैं तब से उड़नखटोले पर ही है। उन्होंने कहा था कि अगर सीएम नीचे उतरते तो लोगों की पीड़ा सुनते। यह मेरी आवाज नहीं है, यह सभी विधायकों, सांसदों और मंत्रियों की आवाज़ है।

यह भी पढ़ें-US से भारतीय प्रवासियों को वापस भेजने के मामले में हरियाणा CM का बड़ा फैसला, ‘डंकी’ एजेंटों पर कार्रवाई का ऐलान