पत्रकारिता में बीए,एमए या एमबीए करने वाले छात्रों के लिए मौका
इस इंटर्नशिप कार्यक्रम में चयनित उम्मीदवारों को मीडिया/सोशल मीडिया गतिविधियों से संबंधित विभाग के काम से जुड़े रहने के लिए अल्पकालिक अनुभव की अनुमति देता है। इस इंटर्नशिप प्रोग्राम में वैसे छात्र शामिल होंगे जो जनसंचार या पत्रकारिता में बीए/एमए या एमबीए की पढ़ाई कर रहे हो, या उन्होंने मास कॉम में बीए, एमए या एमबीए की पढ़ाई पूरी कर ली हो।
तीन से छह महीने की होगी इंटर्नशिप अवधि
इंटर्नशिप की अवधि तीन से छह महीने की होगी। चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 10,000/- रुपये का मानदेय और इंटर्नशिप का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2023 है। इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने में रुचि रखने वाले उम्मीदवार अन्य विवरण नीचे दिए लिंक पर देख सकते हैं तथा फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
यहां देखें पूरी डिटेल्स