7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिशन 2024 : NDA की महामीटिंग में शामिल होंगे 38 दल, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- बढ़ रहा हमारा ग्राफ

NDA Meeting for Mission 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां तेज हो चली है। इसी कड़ी में आज से बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक शुरू हुई है। जबकि एनडीए की मीटिंग कल दिल्ली में होगी।

2 min read
Google source verification
दिल्ली में NDA की महामीटिंग कल, शामिल होंगे 38 दल

दिल्ली में NDA की महामीटिंग कल, शामिल होंगे 38 दल

NDA Meeting for Mission 2024: कांग्रेस के नेतृत्व में आज से बेंगलुरु में विपक्षी दलों की दूसरी मीटिंग शुरू हुई है। इस मीटिंग में 29 विपक्षी दल शामिल हो रहे हैं। विपक्षी दलों की इस मीटिंग में लोकसभा चुनाव 2024 की चर्चा हो रही है। दूसरी ओर बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में कल यानी कि 18 जुलाई को राजधानी दिल्ली में एनडीए की एक बड़ी मीटिंग होने जा रही है। इस मीटिंग में भाजपा का साथ देने वाली 38 पार्टियों के शामिल होने की बात कही जा रही है। एनडीए की मीटिंग से पहले सोमवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस कॉफ्रेंस कर कहा कि एनडीए की बैठक में 38 पार्टी शामिल होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बीते 9 साल में हमारा ग्राफ बढ़ा है।



पीएम मोदी ने दुनिया में कायम की मिसालः नड्डा

एनडीएम की मीटिंग से पहले आयोजित पीसी में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि हमने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के तहत 28 लाख करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर किए हैं। हमने लगभग 4-5 लाख करोड़ रुपये की लीकेज को बंद कर दिया है। कोविड प्रबंधन में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया में मिसाल कायम की है।

जेपी नड्डा ने यह भी कहा कि 9 साल के अंदर गांव, गरीब, शोषित, पीड़ित, वंचित, दलित, युवा, महिला, किसान इन सबके प्रति स्कीम्स को फोकस किया गया है। इससे इनके सशक्तिकरण में हमें बहुत सफलता मिली है। पिछले 9 वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में एक मजबूत लीडरशिप देखने को मिली है, जिसको देश ने भी सराहा है और एक बहुत ही पॉजिटिव वातावरण बना है।

विपक्ष की बैठक पर नड्डा ने यूं साधा निशाना

विपक्ष की बैठक पर तंज कसते हुए नड्डा ने कहा कि हमारा गठबंधन सत्ता के लिए नहीं है, सेवा के लिए है. जहां तक यूपीए की बात है तो ये भानुमती का जोड़ा है, कहीं की पत्थर कहीं का रोड़ा है. इनके पास न नेता है, न नीति है. ये घोटालेबाजों का टोला है. इनमें कोई ताकत नहीं है.

बेंगलुरु में विपक्ष की महाबैठक, कांग्रेस बोली- गेमचेंजर होगी मीटिंग, जानिए कौन से नए दल जुड़े
[typography_font:14pt;" >