22 जुलाई से शुरू होने जा रहे संसद के आगामी बजट सत्र से एक दिन पहले 21 जुलाई को सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के लिए दोनों सदनों, लोकसभा और राज्यसभा, में सभी राजनीतिक दलों के फ्लोर लीडर्स को आमंत्रित किया है।