30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे के 15 दिन बाद सरकार का बड़ा एक्शन, DRM का किया ट्रांसफर

New Delhi Railway Station stampede: दिल्ली डिविजनल रेलवे मैनेजर (DRM) सुखविंदर सिंह का तबादला कर दिया गया। यह फैसला भगदड़ के 15 दिन बाद आया है, जिसमें 18 लोगों की जान गई थी।

2 min read
Google source verification

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ की फाइल फोटो

New Delhi Railway Station Accident: देश की राजधानी दिल्ली में पिछले महीने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ के मामले में केंद्र सरकार ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाही की है। रेल मंत्रालय ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली डिविजनल रेलवे मैनेजर (DRM) सुखविंदर सिंह का ट्रांसफर कर दिया है। यह फैसला भगदड़ के 15 दिन बाद आया है, जिसमें 18 लोगों की जान गई थी।

पुष्पेश आर त्रिपाठी बनेंगे नए डीआरएम

रेल मंत्रालय के आदेश के अनुसार, सुखविंदर सिंह के स्थान पर त्तर मध्य रेलवे के अधिकारी पुष्पेश आर त्रिपाठी नए डीआरएम नियु​क्त किए जाएंगे। हालांकि, 1995 बैच के अधिकारी त्रिपाठी की ज्वाइनिंग तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। त्रिपाठी प्रयागराज में तैनात थे और इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स से हैं।

अब क्या करेंगे सुखविंदर सिंह

आपको बता दें कि सुखविंदर सिंह को जुलाई 2023 में दिल्ली डिवीजन का डीआरएम बनाया गया था। उनका कार्यकाल 2025 में समाप्त होने वाला था, इससे पहले ही उनको हटा दिया गया है। मंत्रालय की तरफ से अभी तक सुखविंदर सिंह की नई पोस्टिंग के बारे में जानकारी नहीं आई है। रेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने इसके बारे में कहा कि तबादले का भगदड़ की घटना से कोई संबंध नहीं है। फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें- नई दिल्ली स्टेशन भगदड़ में तीन बच्चों समेत 18 की मौत, देखें मृतकों की सूची

​जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 15 फरवरी, 2025 को प्रयागराज जाने वाली ट्रनों में सवाल लोगों में भगदड़ मच गई थी। प्लेटफार्म 14 और 15 पर अचानक उमड़ी भीड़ की वजह से 18 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना की जांच के लिए उत्तर रेलवे ने दो सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठित किया। रेलवे का कहना है कि उस दिन शाम 6 बजे से 8 बजे के बीच दो घंटे के दौरान 2,600 अतिरिक्त यात्रियों ने नई दिल्ली में अपनी टिकट बुक कराई थी।