6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मोदी जी मेरे भाई हैं… लालू जी के साथ कोई अपना नाम नहीं जोड़ना चाहता’, परिवार के मुद्दे पर प्रधानमंत्री को मिला पूर्व CM का साथ

Bihar: भाजपा के 'मोदी मेरा परिवार' कैंपेन के समर्थन में मंगलवार को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी उतर आए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
 Modi is my brother no one wants to associate his name with him PM got the support of jitan ram manjhi


भाजपा के 'मोदी मेरा परिवार' कैंपेन के समर्थन में मंगलवार को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी मेरे भाई हैं। नरेंद्र मोदी देश के हर परिवार के सदस्य हैं, लेकिन लालू यादव का नाम कोई अपने साथ नहीं जोड़ना चाहता।

मोदी जी देश के हर परिवार के सदस्य हैं

एनडीए में शामिल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता जीतन राम मांझी ने अपने एक्स हैंडल से लिखा, "राष्ट्र के लिए समर्पित किसी व्यक्ति पर अभद्र टिप्पणी करना, उनको बिना परिवार का बताया जाना बेहद शर्मनाक है। मैं कुछ लोगों को स्पष्ट तौर पर कह देना चाहता हूं कि नरेंद्र मोदी जी देश के हर परिवार के सदस्य हैं, लेकिन लालू जी का नाम कोई अपने साथ नहीं जोड़ना चाहता। मोदी जी मेरे भाई हैं।"

उल्लेखनीय है कि लालू यादव ने रविवार को पटना में आयोजित महागठबंधन की एक रैली में विवादित बयान दिया था। इसके बाद से भाजपा ने सोशल मीडिया पर 'मोदी का परिवार' कैंपेन शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें: Sandeshkhali: शाहजहां शेख को CBI के हवाले नहीं करेंगी ममता बनर्जी, हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट