22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon 2025: मानसून ने दी दस्तक, मौसम विभाग ने 4 दिन भारी बारिश का जताया अनुमान, वज्रपात का अलर्ट भी जारी

Weather Update: मौसम विभाग ने 18 जून को झारखंड के धनबाद, दुमका, जामताड़ा, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, बोकारो और रामगढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

2 min read
Google source verification

रांची

image

Ashib Khan

Jun 17, 2025

मौसम विभाग ने बारिश की जताई संभावना (Photo-Patrika)

Monsoon 2025: झारखंड में मानसून ने मंगलवार को दस्तक दे दी है। इसके साथ ही प्रदेश के अधिकांश जगहों पर बारिश शुरू हो गई। दरअसल, इस बार प्रदेश में मानसून अपने सामान्य समय 12 जून से पांच दिन देरी से पहुंचा है। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने अगले चार दिन यानी 21 जून तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश को लेकर रेड, ऑरेंज और येले अलर्ट जारी किया है।

सभी जिलों में बारिश हुई शुरू

मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रभाव से सभी जिलों में बारिश शुरू हो गई है। IMD के मुताबिक लातेहार, गढ़वा, चतरा, कोडरमा और हजारीबाग जिले के कुछ हिस्सों में एक से दो दिन में मानसून दस्तक दे देगा और बारिश शुरू हो जाएगी। 

मौसम विभाग ने रेड अलर्ट किया जारी

मौसम विभाग ने 18 जून को धनबाद, दुमका, जामताड़ा, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, बोकारो और रामगढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

कृषि और बागवानी को पहुंच सकता है नुकसान

मौसम विभाग ने 19 जून को रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, कोडरमा एवं गिरिडीह जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक इन जिलों के मैदानी हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति भी पैदा हो सकती है। इसके अलावा कृषि और बागवानी को भी नुकसान पहुंच सकता है।

ऑरेंज अलर्ट किया जारी

मौसम विभाग के मुताबिक 19 जून को देवघर, धनबाद, खूंटी और जामताड़ा जिले के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

वज्रपात की भी जताई संभावना

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि बारिश के दौरान गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस साल मानसून में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना है। 

लोगों को दी सलाह

मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों को पेड़ के नीचे, बिजली के खंभों के आसपास, खुले खेत या मैदान में जाने से बचना है। साथ ही किसानों को सलाह दी गई है कि वे धान की बुआई के लिए नर्सरी की तैयारी शुरू कर दें।