11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम दिखाएगा नया खेल: 12, 13 और 14 फरवरी को भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

Heavy Rain Alert: देश में अब मौसम नया खेल दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि देश के कई राज्यों में 12, 13 और 14 फरवरी को भारी बारिश होगी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Feb 11, 2026

Heavy rain alert

Heavy rain alert by IMD

मानसून (Monsoon) का इस बार का सीज़न पिछले कई सालों से ज़्यादा अच्छा रहा और भारी बारिश देखने को मिली। मानसून के दौरान कई राज्यों में तो रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई और नदी, तालाब और बांध लबालब भर गए। मानसून के बाद कई राज्यों में अभी भी जोरदार बारिश हो रही है, तो कुछ राज्यों में अभी भी ठंड की वजह से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। 2025 में देशभर में अच्छी बारिश देखने को मिली और 2026 में भी जोरदार बारिश होने का पूर्वानुमान है। देश में अब मौसम नया खेल दिखाएगा। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने 12, 13 और 14 फरवरी को देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

मानसून के सीज़न में हिमाचल प्रदेश में जोरदार बारिश हुई और अभी भी राज्य में बारिश का दौर बना हुआ है। इसके साथ ही राज्य में कड़ाके की ठंड भी पड़ रही है। अब हिमाचल प्रदेश में मौसम नया खेल दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि हिमाचल प्रदेश में 12, 13 और 14 फरवरी को कई जगह भारी बारिश होगी। इस दौरान कई जगह बर्फबारी का भी अलर्ट है।

केरल में कैसा रहेगा मौसम का मिज़ाज?

मानसून की शुरुआत से ही पूरे सीज़न में राज्य में जमकर बादल बरसे और अभी भी राज्य में बारिश का सिलसिला बरकरार है। अब केरल में मौसम नया खेल दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 12, 13 और 14 फरवरी को केरल में कई जगह जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान कई जगह तेज़ हवा और आंधी चलने की भी संभावना है।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

देश में अब मौसम नया खेल दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में कुछ जगह 12, 13 और 14 फरवरी को भारी बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार 12, 13 और 14 फरवरी को तमिलनाडु, कर्नाटक में कुछ जगह, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार, पुडुचेरी, रायलसीमा, कराईकल और माहे में जमकर बादल बरसेंगे।