25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम दिखाएगा अलग खेल: 24, 25, 26 और 27 दिसंबर को होगी भारी बारिश, इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

Heavy Rain Alert: मौसम अब अलग खेल दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने 24, 25, 26 और 27 दिसंबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Dec 23, 2025

IMD Issues Heavy Rain Alert

IMD Issues Heavy Rain Alert

मानसून (Monsoon) का सीज़न इस साल पिछले सालों की तुलना में ज़्यादा शानदार रहा। देशभर में मानसून के दौरान जोरदार बारिश हुई। कई राज्यों के लिए तो मानसून का सीज़न काफी अच्छा रहा और भारी बारिश देखने को मिली। मानसून के दौरान मौसम भी सुहावना रहा और इस वजह से लोगों को गर्मी से भी आराम मिला। मानसून के बाद भी कई राज्यों में अभी भी बारिश का दौर अभी भी जारी है। अब मौसम अलग खेल दिखाएगा। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने 24, 25, 26 और 27 दिसंबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

हिमाचल प्रदेश के लिए मानसून का सीज़न काफी अच्छा रहा और अच्छी बारिश देखने को मिली। मानसून के बाद हिमाचल प्रदेश में कुछ समय के लिए बारिश का सिलसिला थम गया, लेकिन अब राज्य में एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। अब हिमाचल प्रदेश में मौसम अलग खेल दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि हिमाचल प्रदेश में 24, 25, 26 और 27 को रुक-रूककर भारी बारिश होगी। इस दौरान कुछ जगहों पर बर्फबारी की भी संभावना है।

जम्मू-कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

मानसून के दौरान जम्मू-कश्मीर में भी अच्छी बारिश देखने को मिली। मानसून के बाद जम्मू-कश्मीर में कुछ समय के लिए बारिश रुकी, लेकिन अब बारिश फिर शुरू हो गई है। अब जम्मू-कश्मीर में मौसम अलग खेल दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 24, 25, 26 और 27 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर में जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान कुछ जगहों पर बर्फबारी भी होगी।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम अब अलग खेल दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 24, 25, 26 और 27 दिसंबर को कर्नाटक, उत्तराखंड, लद्दाख, अंडमान-निकोबार, पुडुचेरी और कराईकल में रुक-रुककर भारी बारिश होगी। केरल और तमिलनाडु के कुछ जिलों में भी बारिश की संभावना है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का मिज़ाज?

राजस्थान के ज़्यादातर जिलों में सुबह और रात के समय ही ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। अब मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि राजस्थान के इन जिलों में 24, 25, 26 और 27 दिसंबर को सुबह और रात के समय ठंड का असर बरकरार रहेगा। सुबह के समय कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। फिलहाल शीतलहर से आराम मिलेगा।