
IMD issues Heavy Rain Alert
मानसून (Monsoon) का इस बार का सीज़न हर बार से बेहतरीन रहा और देशभर में बहुत अच्छी बारिश देखने को मिली। कई राज्यों में तो इतनी भारी बारिश हुई कि नदी, तालाब और बांध पूरी तरह से भर गए। मानसून के दौरान जमकर बादल बरसने से मौसम भी अच्छा रहा। मानसून के जाने के बाद लगा कि बारिश पर ब्रेक लग जाएगा, लेकिन अभी भी कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। अब मौसम फिर तेवर दिखाएगा। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने 7-9 दिसंबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।
मानसून के दौरान हिमाचल प्रदेश में जोरदार बारिश हुई। हालांकि मानसून के जाने के बाद यहाँ बारिश भी रुक गई थी, लेकिन हिमाचल प्रदेश में अब मौसम फिर तेवर दिखाएगा। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि हिमाचल प्रदेश में 7-9 दिसंबर को भारी बारिश होगी। इस दौरान तेज़ हवा चलने और बर्फबारी का भी अलर्ट है।
मानसून के दस्तक देने के बाद केरल में जमकर बादल बरसे। मानसून के बाद भी यहाँ बारिश का दौर बरकरार है और अब मौसम फिर तेवर दिखाएगा। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 7-9 दिसंबर को केरल में जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान तेज़ हवा चलने की भी संभावना है।
देश में अब मौसम फिर तेवर दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने 7-9 दिसंबर को उत्तराखंड, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार, पुडुचेरी, यनम, रायलसीमा और माहे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मानसून में शानदार बारिश के बाद अब राजस्थान में अच्छी सर्दी पड़ने का अनुमान है। मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में 7-9 दिसंबर को कड़ाके की ठंड पड़ने का अलर्ट है। कुछ जिलों में सुबह के समय कोहरा भी छाया रहेगा। देश की राजधानी दिल्ली में भी अब अच्छी बारिश के बाद जोरदार सर्दी पड़ने वाली है। मौसम विभाग ने 7, 8 और 9 दिसंबर को दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ने का अलर्ट जारी किया है। कई जगहों पर सुबह कोहरा छाया रहेगा।
Updated on:
06 Dec 2025 08:50 pm
Published on:
06 Dec 2025 05:24 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
मौसम समाचार
