26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Parliament Monsoon Session: क्या लोकसभा में राहुल गांधी को बोलने रोका गया था? इस सांसद ने बता दी पूरी सच्चाई

Parliament Monsoon Session 2025: बीजेपी सांसद पाल ने कहा कि जब सत्ता पक्ष विपक्ष को जवाब देने के लिए तैयार है, मैंने विपक्ष के नेता से कहा कि आप अपने सांसदों को अपनी सीटों पर बैठने के लिए कहें, मैं उन्हें मौका देता। 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 21 Jul 2025, 8:37 PM IST

राहुल गांधी के आरोपों पर BJP सांसद जगदंबिका पाल ने दी प्रतिक्रिया (Photo-IANS)

Parliament Monsoon Session: सोमवार से संसद का मानसून सत्र शुरू हो गया है। मानसून सत्र का पहला दिन काफी हंगामेदार रही। सदन की कार्यवाही बार-बार स्थगित करनी पड़ी। विपक्षी ने ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले पर चर्चा सदन में चर्चा कराने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। वहीं विपक्ष के हंगामे के बीच सरकार ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए तैयार हो गई है। ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में 16 घंटे और राज्यसभा में 9 घंटे बहस होगी। सोमवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया। कांग्रेस नेता के इस बयान पर पर बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने प्रतिक्रिया दी है और बताया कि उस समय सदन में क्या हुआ।

क्या बोले सांसद जगदंबिका पाल

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के सदन में नहीं बोलने देने के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि मैं उस समय सदन में था और सदन की अध्यक्षता कर रहा था और खड़े होकर मैंने राहुल गांधी से कहा कि आप विपक्ष के नेता हैं, आपकी पार्टी के सांसद वेल में हैं और नारे लगा रहे हैं, आज मानसून सत्र का पहला दिन है। 

‘हर सवाल का जवाब देना सरकार की जिम्मेदारी’

उन्होंने आगे कहा कि प्रश्नकाल के दौरान अध्यक्ष ने कहा कि हर सवाल का जवाब देना सरकार की जिम्मेदारी है और सरकार जवाब देने के लिए तैयार है। शून्यकाल से पहले संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि आज बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक है, अगर विपक्ष कोई मुद्दा उठाना चाहता है तो सरकार उसका जवाब देगी।

मैं उन्हें मौका देता-जगदंबिका पाल

बीजेपी सांसद पाल ने कहा कि जब सत्ता पक्ष विपक्ष को जवाब देने के लिए तैयार है, मैंने विपक्ष के नेता से कहा कि आप अपने सांसदों को अपनी सीटों पर बैठने के लिए कहें, मैं उन्हें मौका देता। 

राहुल गांधी ने क्या लगाया आरोप

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा था कि सदन में रक्षा मंत्री को बोलने देते हैं, उनके (सरकार) लोगों को बोलने देते हैं, लेकिन अगर विपक्ष का कोई नेता कुछ कहना चाहता है तो अनुमति नहीं है। मैं विपक्ष का नेता हूं, मेरा हक है, तो मुझे कभी बोलने ही नहीं देते हैं। ये एक नया एप्रोच है।

विपक्ष को बोलने की इजाजत नहीं-राहुल

उन्होंने आगे कहा कि परंपरा कहती है कि यदि सरकार की तरफ से लोग बोल सकते हैं, तो हमें भी बोलने की जगह मिलनी चाहिए। हम दो शब्द कहना चाहते थे, मगर विपक्ष को इसकी इजाजत नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग