20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम विभाग ने जारी किया Heatwave का रेड अलर्ट, तपती गर्मी से नहीं मिलेगी राहत; यहां होगी तेज बारिश?

Heatwave Alert: भारतीय मौसम विभाग ने हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले सात दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद बेहद कम है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

May 20, 2026

WEATHER UPDATE

मौसम विभाग ने जारी किया हीटवेव का रेड अलर्ट (AI जनरेटेड इमेज)

IMD Heatwave Alert: उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में सूरज आग बरसा रहा है और लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। गर्म हवाओं और लगातार बढ़ते तापमान ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने हालात को देखते हुए हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले सात दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद बेहद कम है।

दूसरी ओर देश के कुछ हिस्सों में मौसम बिल्कुल उल्टा रहने वाला है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों जैसे असम, मेघालय, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा में 21 से 26 मई के बीच भारी बारिश का अनुमान है।

अपडेट जारी है…