3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon Update : कहीं बारिश का अलर्ट तो कहीं गर्मी का सितम, जानिए पूरे उत्तर भारत का मौसम

Weather Report : दिल्ली में गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। तापमान 40 डिग्री तक जा रहा है। भारतीय मौमस विज्ञान विभाग के अनुसार, कुछ राज्यों में हल्की बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना है।

2 min read
Google source verification

Monsoon Update: देशभर में इन दिनों गर्मी का कहर जारी है। उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी के साथ लू ने लोगों को बहुत बुरा हाल कर रखा है। वहीं कई जगह बादल छाने और तेज हवा चलने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। भारतीय मौमस विभाग के अनुसार, कुछ राज्यों में हल्की बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना है। इस दौरान ओलावृष्टी के साथ बिजली गिरने की भी भविष्यवाणी की गई है। कई जगह बेमौसम की बारिश और आंधी के कारण काफी नुकसा हुआ है। आइए जानते देशभर में कैसा मौसम रहने वाला है।

दिल्ली में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल

देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी से लोग बेहाल है। तापमान 40 डिग्री तक जा रहा है। वहीं दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश में पारा 40 को पार कर चुका है। आने वाले दिनों गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। आईएमडी के अनुसार आगामी दिनों तापमान और बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में पारा 4 से 6 डिग्री तो वहीं रात को 2 से 3 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

आईएमडी ने कुछ राज्यों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिन दक्षिणी प्रायद्वीपीय के राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार है। केरल और तमिलनाडु में लगातार भारी वर्षा होने की संभावना है।

इन राज्यों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो से तीन दिनों तक गर्मी सताने वाली है। इसको लेकर आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार के अलग-अलग स्थानों में उष्ण लहर की स्थिति होने की संभावना जताई जा रही है।

पहाड़ों में बारिश का अलर्ट

पहाड़ी क्षेत्रों में बीते दिनों से लगातार बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है। काफी लोग यहां घुमने आ रहे है। उत्तरांचल में लोग भी केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन करने के जा रहे है। उन्हें भी हल्की से मध्यम बारिश का सामना करना पड़ रहा है।

यहां बारिश होने मौसम हुआ खुशनुमा

कई राज्यों गोवा, मध्य महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, ओडिशा, गुजरात, दक्षिण कर्नाटक में बारिश हो रही है। यूपी, झारखंड, बिहार, सिक्किम के कई हिस्सों में कल हल्की फुल्की बारिश होने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

यह भी पढ़ें- वकीलों के लिए सुप्रीम कोर्ट से आई बड़ी राहत! ‘खामी’ के लिए नहीं चलेगा केस

यह भी पढ़ें- Patrika Interview : ध्रुवीकरण के लिए तुुष्टिकरण का ढोल बजा रही भाजपा- अविनाश पांडे

यह भी पढ़ें- Special Report : 'इंडिया' गठबंधन में लेह-कारगिल की नुमाइंदगी से फंसा पेंच, जानिए पूरा समीकरण