
प्री-मानसून अलर्ट (सोर्स: ANI एक्स)
IMD Rain Alert: पश्चिमी विक्षोभ ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है, आने वाले चार दिन देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। जी हां, 28 से 31 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं दिल्ली और राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि (Heavy Rain Alert) होने की संभावना है।
वहीं मैदानी भागों के राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ सहित कई क्षेत्रों में गरज-चमक, तेज हवाओं के साथ हल्की से तेज बारिश और ओलावृष्टि (Heavy Rain Alert) की संभावना है।
मौसम में यह बड़ा बदलाव और चक्रवाती परिसंचरणों की सक्रियता की वजह से हो रहा है, जिसका असर उत्तर-पश्चिम से लेकर मध्य, पूर्वी और दक्षिण भारत तक देखने को मिल रहा है।
मौसम विभाग (IMD Rain Alert ) के मुताबिक, कई राज्यों में अचानक बदलते मौसम से लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। तेज हवाएं, बिजली गिरने और ओले पड़ने की आशंका के चलते आने वाले दिन चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।
राजस्थान के पश्चिमी और पूर्वी भागों में शुक्रवार से ही बादलों का मौसम हो गया है। अगले चार दिन तक छिटपुट से लेकर मध्यम स्तर की बारिश का मौसम रहेगा। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और तेज आंधी चलने की आशंका भी है।
दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में आशिंक रूप से बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी। मध्यप्रदेश के अलग-अलग भागों में छिटपुट हल्की से मध्यम स्तर की बारिश और छत्तीसगढ़ में अगले सात दिन तक मध्यम स्तर की बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।
आइएमडी (IMD Rain Alert) ने उत्तर-पूर्वी भारत और सटे पूर्वोत्तर भारत में 28 से 31 मार्च तक छिटपुट से लेकर व्यापक हल्की-मध्यम बारिश, असम-मेघालय में ओलावृष्टि और आंधी तथा सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में छिटपुट व भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है।
Published on:
27 Mar 2026 06:02 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
