14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मध्य प्रदेश के रतलाम में ममता हुई तार-तार, नाबालिग बेटी के शोषण में मां समेत 4 सगे रिश्तेदार जेल

मध्य प्रदेश के रतलाम में 14 साल की नाबालिग लड़की को कथित रूप से मां और परिवार के अन्य सदस्यों ने देह व्यापार में धकेला। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

less than 1 minute read
Google source verification
rape

प्रतीकात्मक तस्वीर

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई हैं। एक मां ने अपनी नाबालिग बेटी को उत्पीड़न की राह धकेल दिया। पीडि़ता घर से भागकर भोपाल पहुंच गई और यहां महिला थाना प्रभारी को आपबीती सुनाई।

पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मां सहित परिवार के चार सगे संबंधियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस जांच में पीडि़ता की दर्दनाक दास्तान सामने आई।

पुलिस के अनुसार इस कलियुगी मां ने ही बेटी पर जुल्म की इंतेहा पार कर दी। 14 साल की उम्र में ही ग्राहकों को बुलाकर बेटी के जिस्म का सौदा करना शुरू कर दिया।

पीडि़ता ने माता-पिता और रिश्तेदारों पर बचपन से देह व्यापार कराने का गंभीर आरोप लगाया है। जांच के बाद पुलिस ने उसके माता-पिता व मामा सहित चार आरोपियों पर मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।