30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Milk Price Hike : दिल्ली NCR में मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, नई दरें सोमवार से होंगी प्रभावी

Mother Dairy Milk Price Hike एक बार फिर से मदर डेयरी ने दूध के दाम बढ़ाए हैं। इस वर्ष मदर डेयरी ने चौथी बार दूध की कीमतों में बढ़ोत्तरी की है। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह से दूध की कीमतें बढ़ जाएंगी। जानें मदर डेयरी दूध का कितना दाम बढ़ाया है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 20 Nov 2022, 5:38 PM IST

mother_dairy.jpg

Milk Price Hike: दिल्ली NCR में मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, नई दरें सोमवार से होंगी प्रभावी

आम जनता को महंगाई से बुरी तरह से जूझ रही है। सोमवार सुबह दिल्ली-एनसीआर की आम जनता को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगेगा। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह से दूध की कीमतें बढ़ जाएंगी। मदर डेयरी ने एक बार फिर से दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। साल 2022 में दिल्ली एनसीआर में मदर डेयरी ने चौथी बार दूध की कीमत बढ़ाई है। यह कीमतें सोमवार से प्रभावी हो जाएंगी। मदर डेयरी ने फुल क्रीम दूध पर एक रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बढ़ोतरी की है।

रोजाना करीब 30 लाख लीटर दूध की आपूर्ति

सोमवार सुबह से मदर डेयरी टोकन वाले दूध पर दो रुपए प्रति लीटर कीमत अधिक लेगा। है। दिल्ली एनसीआर में मदर डेयरी कंपनी सबसे ज्यादा दूध की आपूर्ति करने वाली कंपनियों में से एक है। मदर डेयरी रोजाना करीब 30 लाख लीटर दूध की आपूर्ति करती है।

एक किलो फुल क्रीम दूध अब 64 रुपए/लीटर मिलेगा

मदर डेयरी का फुल क्रीम दूध सोमवार से अब 64 रुपए/लीटर मिलेगा। अभी तक यह 63 रुपए/लीटर मिलता था। टोकन दूध 48 की जगह 50 रुपए प्रति लीटर मिलेगा।

फुल क्रीम के आधा लीटर में नहीं हुई कोई बढ़ोतरी

मदर डेयरी के प्रवक्ता ने बताया कि, फुल क्रीम दूध के आधा लीटर पैकेट की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। आम जनता के लिए यह एक बड़ी राहत है।

किसानों से मिल रहा है कच्चा दूध महंगा

मदर डेयरी के प्रवक्ता ने दूध की कीमतें बढ़ाने पर सफाई देते हुए कहाकि, किसानों से कच्चा दूध महंगा मिलने की वजह से दूध की कीमत बढ़ाई गई है। उपभोक्ताओं के भुगतान का 75-80 प्रतिशत पैसा मदर डेयरी दूध उत्पादकों को देती है।

साल 2022 में चौथी बार बढ़ी दूध की कीमतें?

मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में फुल क्रीम दूध और गाय के दूध की कीमतों में 16 अक्टूबर को 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। मार्च और अगस्त में भी सभी प्रकार के दूध के दाम में दो रुपए प्रति लीटर दाम बढ़ाए थे।

यह भी पढ़े - Indian Railways : रेलवे का तोहफा, अब हफ्ते में 2 बार चलेगी भारत की सबसे लंबी ट्रेन विवेक एक्सप्रेस

यह भी पढ़े - सरकारी अधिकारी के सामने जब यह व्यक्ति 'भौंकने' लगा तो चौंके लोग