
Mother Throws Mute Son In Crocodile Infested River: कर्नाटक में एक मां ने अपने ही बेटे को मगरमच्छों से भरी नदी में फेंक दिया। पुलिस ने रविवार को बताया कि 26 वर्षीय एक महिला ने अपने पति से झगड़े के बाद कथित तौर पर इस जिले के दांडेली तालुक में अपने छह वर्षीय विकलांग बेटे को मगरमच्छ से भरी नदी में फेंक दिया। बेटा जन्म से ही गूंगा था और उनकी शारीरिक हालात को लेकर अक्सर दंपति के बीच लड़ाई-झगड़े होते रहते थे। दंपति ने बताया, उनका दो साल का एक और बेटा है।
सावित्री का पति रवि कुमार (27) बड़े बेटे की विकलांगता को लेकर अक्सर उससे झगड़ा करता था और उससे सवाल करता था कि उसने मूक बच्चे को जन्म क्यों दिया? पुलिस ने कहा कि कई मौकों पर वह कथित तौर पर उससे "बच्चे को फेंक देने" के लिए कहता था। पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम को इसी मामले पर झगड़े के बाद सावित्री ने निराश होकर कथित तौर पर अपने बड़े बेटे को काली नदी से सीधे जुड़ी एक नहर में फेंक दिया। यहां मगरमच्छ भारी मात्रा में हैं।
पुलिस को इस दुघर्टना की सूचना पड़ोसियों ने दी। वे मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से बच्चे को बचाने के लिए तलाशी अभियान चलाया। हालांकि अंधेरा होने के कारण पुलिस बच्चे को ढूंढ नहीं पाई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि रविवार की सुबह पुलिस को बच्चे की लाश ढूंढने में कामयाबी मिली। बच्चे का शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो चुका था। बच्चे का एक हाथ भी मगरमच्छ पूरी तरह खा चुका था।
पुलिस ने कहा कि मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इस मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया, "हमने डांडेली ग्रामीण पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 109 (किसी भी अपराध के लिए उकसाना) और 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने घटना के लिए जिम्मेदार पति और पत्नी दोनों को गिरफ्तार कर लिया।”
Updated on:
06 May 2024 12:09 pm
Published on:
06 May 2024 12:08 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
