11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुकेश अंबानी और गौतम अडानी के बीच हुई 50 करोड़ की डील, जानिए पूरा बिजनेस प्लान

Ambani Adani Deal: देश के 2  सबसे बड़े रईसों मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और गौतम अडानी (Gautam Adani) के बीच पहली बार डायेरेक्टली कोई डील हुई है।

less than 1 minute read
Google source verification

Mukesh Ambani -Gautam Adani (पत्रिका)

Ambani Adani Deal: देश के 2 सबसे बड़े रईसों मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और गौतम अडानी (Gautam Adani) के बीच पहली बार डायेरेक्टली कोई डील हुई है। अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने अडानी पावर (Adani Power) की सहयोगी कंपनी महान एनर्जन (Mahan Energen) में पांच करोड़ शेयर खरीदे हैं। रिलायंस में एक एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी। बता दें कि ये डील 50 करोड़ रुपये में हुई है। रिलायंस ने मार्च में इस डील की घोषणा करते हुए महान एनर्जन में 26% हिस्सेदारी खरीदने की बात कही थी। अंबानी की कंपनी का कहना है कि उसने यह डील पूरी कर ली है।

अडानी अंबानी के बीच हुई ये डील

महान एनर्जन का मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में थर्मल प्लांट है। अभी इसकी कैपेसिटी 1200 मेगावाट है। बता दें कि पहले इसका मालिकाना हक एस्सार पावर के पास था। अडानी पावर ने मार्च 2022 में इसे 4,250 रुपये में खरीदा था। महान एनर्जन की FY 2023 में कमाई 2,730.68 करोड़ रुपये रही। इससे पहले 2022 में कंपनी ने 1393.59 करोड़ रुपये और 2021 में 692 करोड़ का रेवेन्यू हासिल किया। Adani Group इस महान एनर्जन की पावर जेनरेशन कैपेसिटी को 4,400 मेगावाट पहुंचाने के लिए करीब 30,000 करोड़ रुपये का निवेश कर रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इस प्लांट से 500 मेगावाट बिजली के कैप्टिव यूज के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।