6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Richest Man in India: एक फिर अंबानी बने सबसे अमीर भारतीय, इस लिस्ट में रतन टाटा का सबसे ऊपर नाम

Richest Man in India: भारत के सबसे अमीर आदमी रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी बन गई है। उन्होंने 3.3 लाख करोड़ रुपये की बढ़त के साथ पहले स्थान पर कब्जा किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Richest Man in India

Richest Man in India

Richest Man in India: रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन और भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी एक बार फिर भारत के सबसे अमीर आदमी का तमगा अपने नाम कर लिया है। '360 वन वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023' के मुताबिक, मुकेश अंबानी साल 2022 की तुलना में 2 फीसदी की उछाल के साथ 808,800 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं दूसरे स्थान पर अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी का नाम शामिल है।

1000 करोड़ से ऊपर की संपत्ति वाले 1300 से ज्यादा लोग

तीसरे स्थान पर सबसे अमीर भारतीय की बात करें तो, वैक्सीन मेकर इरस एस. पूनावाला नाम सामने आता है। उनकी कुल संपत्ति 278,500 करोड़ रुपये है। इनके अलावा एचसीएल समूह के शिव नादर (228,900 करोड़ रुपये), हिंदुजा समूह के गोपीचंद हिंदुजा (176,500 करोड़ रुपये) और सन फार्मास्यूटिकल्स के दिलीप सांघवी (164,300 करोड़ रुपये) हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 1,000 करोड़ रुपये वाले अमीरों की संख्या 216 बढ़कर 1,319 हो गई।

इस लिस्ट रतन टाटा का नाम सबसे ऊपर

वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फॉलोअर्स की संख्या की बात करें तो सबसे ऊपर टाटा ग्रुप के मालिक रतन टाटा का नाम सामने आता है। रतन टाटा के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर 1.26 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स है। वहीं दूसरे स्थान पर महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के आनंद महिंद्रा नाम शामिल है। एक्स पर आनंद महिंद्रा के 1.08 करोड़ फॉलोअर्स हैं।