29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से टकराने वाली भैंसों के मालिक पर FIR, इंजन का अगला हिस्सा हुआ था डैमेज

Vande Bharat Train Accident: 30 सितंबर को पीएम मोदी ने भारत के तीसरे वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन अहमदाबाद में किया था। उद्घाटन के छह दिन बाद गुरुवार को अहमदाबाद के पास भैंसों की एक झुंड से टकरा कर ट्रेन क्षतिग्रस्त हो गई थी। अब इस हादसे में भैंस मालिक के खिलाफ केस किए जाने की जानकारी सामने आई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 7 Oct 2022, 2:15 PM IST

vande_bharat.jpg

Mumbai Ahemdabad Vande Bharat Train Accident FIR Lodged Against Buffaloes Owners

Vande Bharat Train Accident: मुंबई अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार को भैसों के एक झूंड से टकरा गई थी। इस हादसे में चार भैसों की मौत हुई थी। साथ ही वंदे भारत एक्सप्रेस के इंजन का अगला हिस्सा बुरी तरह से डैमेज हो गया है। भारत के सबसे हाईटेक ट्रेनों में शुमार वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ यह हादसा उद्घाटन के मात्र छह दिन बाद ही हुआ था। इस हादसे के बाद डैमेज ट्रेन इंजन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

उन तस्वीरों को शेयर करते हुए लोग ट्रेन की मजबूती पर सवाल उठा रहे थे। अब इस हादसे से संबंधित एक नई जानकारी सामने आई है, जिसके अनुसार जिन भैंसों से वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन की भिड़ंत हुई, उसके मालिक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार रेलवे सुरक्षा बल ने भैंस मालिक पर एफआईआर दर्ज की है।


यह हादसा गुरुवार को अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के नजदीक वटवा और मणिनगर स्टेशन के पास हुआ था। वटवा रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा ने बताया कि रेलवे अधिनियम 1989 की धारा 147 के तहत भैंस मालिक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि रेलवे अधिनियम 1989 की धारा 147 में रेलवे के किसी भी हिस्से में अनधिकृत प्रवेश और उसकी संपत्ति के दुरुपयोग को आपराधिक कृत्य के रूप में परिभाषित किया गया है।


आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा ने बताया कि ट्रेन की टक्कर से चार भैंसों के मौत की जानकारी सामने आई है। साथ ही इस टक्कर से ट्रेन का अगला हिस्सा डैमेज हुआ है। गुरुवार शाम इस मामले में भैंस मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई। हालांकि भैंस मालिकों की पहचान नहीं हो सकी है। ऐसे में अज्ञात भैंस मालिक पर केस किया गया है। इसके बाद पुलिस अपनी छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें - उद्घाटन के मात्र छह दिन बाद ही Vande Bharat Express का हुआ ये हाल


दूसरी ओर आरपीएफ की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में गुस्सा है। कई लोगों का कहना है कि एक तो इस ट्रेन की टक्कर से चार भैंसों की मौत हो गई। इससे उस पशुपालक को लाखों को नुकसान हुआ। अब उस पर केस किया जाना और ज्यादती है। मालूम हो कि भैंसों की टक्कर से 30 सितंबर को पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई मुंबई अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ था।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग