6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मुसलमान खुली जेल में जिंदगी गुजार रहा ‘, AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना, कहा – मुहं तो खोलिए

AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ने जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी की राज्य सरकारों और केंद्र की मोदी सरकार पर जमके निशाना साधा। इसके साथ ही संघ प्रमुख मोहन भागवत ने हाल ही एक कार्यक्रम में जनसंख्या का मुद्दा उठाया था, जिसका जवाब देते हुए RSS प्रमुख पर जमके निशाना साधा।

2 min read
Google source verification

image

Abhishek Kumar Tripathi

Oct 09, 2022

'Muslim is living life in open jail', AIMIM President Asaduddin Owaisi targets PM Modi

'Muslim is living life in open jail', AIMIM President Asaduddin Owaisi targets PM Modi

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में मदरसों पर हो रही कार्रवाई को लेकर बीजेपी पर जमके निशाना साधा है। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि "हमारे देश में क्या हो रहा है? जहां-जहां बीजेपी की सरकार है ऐसा लग रहा कि मुसलमान खुली जेल में जिंदगी गुजार रहा, मदरसे को गिरा दो। गुजरात में यह कहा गया कि डांडिया में मुसलमान जाकर पत्थर फेंके। इसके बाद वहां कि पुलिस ने मुसलमान नौजवानों को पकड़ा और बीच चौराहे में लाकर एक पोल से बांध कर पीटा जाता है। यह हमारी इज्जत है?"

इसके बाद AIMIM चीफ ओवैसी ने कहा कि "बोलिए भारत के प्रधानमंत्री, मुहं तो खोलिए कि आप गुजरात से आते हैं। आपके प्रदेश में जहां से आप मुख्यमंत्री थे वहां एक मुसलमान बच्चे को रोड पर लाकर पुलिस वाले लट्ठ से मारते हैं और पूरा मजमा तारिया बजाता है।" इसके साथ ही उन्होंने कहा कि क्यूं कोर्ट को रखे हो? क्यूं पुलिस को रखे हो? बंद कर दो।

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि "अभी मुंह नहीं खुलता है, जो तुम्हारा वोट लेते हैं क्योंकि मार पड़ रही है तो मुसलमानों को पड़ रही है। मगर जब गुजरात का चुनाव आएगा तो सब मुंह खोलकर बोलेंगे कि ओवैसी को वोट न दो।" उन्होंने कहा कि मैं जालिम का साथ नहीं दे सकता हूं, मैं लडूंगा जब तक जिंदगी रहेगी। यह भारत का कानून है? भारत का संविधान है? एक रोड के कुत्ते की इज्जत है मुसलमान की नहीं है।

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने हाल ही एक कार्यक्रम में जनसंख्या का मुद्दा उठाया था, जिसका जवाब देते असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि "चिंता मत करो, मुस्लिम आबादी नहीं बढ़ रही है, बल्कि गिर रही है। सबसे ज्यादा कंडोम का उपयोग कौन कर रहा है? मुसलमान कर रहे हैं।