राष्ट्रीय

नागालैंड-मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए आज कड़ी सुरक्षा में पड़ेंगे वोट

Meghalaya Assembly Election 2023 : नागालैंड विधानसभा चुनाव और मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए 27 फरवरी सोमवार को कड़ी सुरक्षा में वोटिंग होगी। नागालैंड विधानसभा रिजल्ट और मेघालय विधानसभा रिजल्ट, त्रिपुरा संग दो मार्च को आएगा।

2 min read
नागालैंड-मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए कल कड़ी सुरक्षा में पड़ेंगे वोट

Nagaland Assembly Election 2023 : नागालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग होगी। नागालैंड और मेघालय में विधानसभा की 60-60 सीटें है। पर दोनों राज्यों में 59-59 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार को मतदान होगा। वजह यह है कि, नागालैंड में अकुलुतो विधानसभा क्षेत्र से मात्र दो उम्मीदवार खड़े थे। जिसमें से एक कांग्रेस उम्मीदवार खेकाशे सुमी ने 10 फरवरी को अपना नाम वापस ले लिया है। जिसके बाद यहां से भाजपा उम्मीदवार कजेतो किनिमी निर्विरोध चुने गए। मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहियोंग विधानसभा क्षेत्र में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के उम्मीदवार एच. डोनकुपर रॉय लिंगदोह की 20 फरवरी को मृत्यु होने से यहां मतदान नहीं होगा।

नागालैंड में 2315 बूथ, मैदान में 183 उम्मीदवार

नागालैंड के 16 जिलों की 60 विधानसभा सीटों में से 59 पर सोमवार को मतदान होगा। नागालैंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी. शशांक शेखर ने कहा कि, 59 विधानसभा क्षेत्रों के 2,315 मतदान केंद्रों पर सोमवार को वोट पड़ेंगे। नागालैंड चुनाव में 6,55,144 महिलाओं समेत करीब 13 लाख मतदाता चार महिला उम्मीदवारों सहित 183 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे।

मेघालय विधानसभा चुनाव 2023 : 12 जिलों में बनाए गए 3419 बूथ

मेघालय के 12 जिलों की 60 विधानसभा सीटों में से 59 पर मतदान होगा। मेघालय के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एफ.आर. खारकोंगोर ने बताया कि, 59 विधानसभा क्षेत्रों के 3,419 मतदान केंद्रों पर सोमवार को वोट पड़ेंगे। मेघालय में 36 महिलाओं समेत कुल 369 उम्मीदवार मैदान में हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में 32 महिलाओं सहित 329 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था।

नागालैंड में 12 राजनीतिक दल मैदान में

नागालैंड में कुल मिलाकर, राष्ट्रीय और राज्य दलों के 12 राजनीतिक दल मैदान में हैं। सत्तारूढ़ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) 40 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि उसकी सहयोगी भाजपा ने 20 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों को टिकट दिया है, जबकि नागा पीपुल्स फ्रंट 22 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है। राजद, लोजपा के रामविलास पासवान गुट, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा के नेतृत्व वाली नेशनल पीपुल्स पार्टी और राकांपा सहित अन्य दल भी मैदान में हैं। साथ ही 19 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं।

Updated on:
27 Feb 2023 07:41 am
Published on:
26 Feb 2023 07:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर