3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Assembly election : भाजपा ने मेघालय में 60 और नगालैंड में 20 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान

Nagaland Assembly election और Meghalaya Assembly election के लिए आज भाजपा ने उम्मीदवारों की लिस्ट घोषित की है। इन राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए 27 फरवरी को वोटिंग होगी। और 2 मार्च को नतीजे आएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 2 Feb 2023, 3:25 PM IST

bjp.jpg

Assembly election : भाजपा ने मेघालय में 60 और नगालैंड में 20 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान

भाजपा ने मेघालय विधानसभा चुनाव और नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। चुनाव की घोषणा के बाद राजनीतिक दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा करना शुरू कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने आज गुरुवार को मेघालय में 60 और नगालैंड में 20 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए 27 फरवरी को वोटिंग होगी। इन राज्यों में 2 मार्च को नतीजे आएंगे। मेघालय और नगालैंड में भाजपा सत्ताधारी गठबंधन का हिस्सा है। दोनों राज्यों में 60 विधानसभा सीटें हैं। इन राज्यों में वहीं पार्टी अपनी सरकार बनाएगा जो 31 के जादुई आंकड़ें को छू लेगा। नगालैंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तेमजेन इम्ना इस बार अलोंगटाकी सीट से विधान सभा चुनाव लड़ेंगे। नगालैंड में 13.09 लाख, मेघालय में 21.61 लाख मतदाता हैं।

मेघालय, नागालैंड का कार्यकाल हो रहा खत्म

नागालैंड, मेघालय की विधानसभाओं का पांच साल का कार्यकाल क्रमश: 12 मार्च, 15 मार्च को समाप्त होगा और उस अवधि से पहले नई विधानसभाओं का गठन किया जाना है।

भाजपा की मेघालय में केवल 2 सीटें

भाजपा के अनुसार पीएम मोदी जल्दी ही मेघालय का दौरा करेंगे और कई चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। पीएम 11 फरवरी को राज्य का दौरा कर सकते हैं। भाजपा मेघालय में अपना दायरा बढ़ाने के लिए पूरा जोर लगा रहगी है। फिलहाल भाजपा की मेघालय में केवल 2 सीटें हैं।

नगालैंड में एनडीपीपी 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी

भाजपा ने कहा कि, वो 60 विधानसभा सीटों वाले नगालैंड में 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बाकी सीटें गठबंधन सहयोगी एनडीपीपी को दी गई हैं। पार्टी मेघालय की सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। हमारी टैगलाइन है 'एम पावर मेघालय' यानी मोदी के दम पर मेघालय और वहां बनेगी डबल इंजन की सरकार।

नगालैंड में भाजपा 20 सीटों पर लड़ेगी चुनाव - भाजपा

भाजपा नेता तेमजेन इम्ना अलॉन्ग ने बताया कि नगालैंड की सभी 60 सीटों पर भाजपा और एनडीपीपी गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ रहा है। दोनों पार्टियों के बीच सीटों का फॉर्मूला भी तय हुआ है। भाजपा 20, जबकि एनडीपीपी 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

यह भी पढ़े - नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में कुल 2.28 लाख नए वोटर जुड़े : मुख्य चुनाव आयुक्त

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय