9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Narali Purnima Wishes 2021: नारियली पूर्णिमा पर ये HD Images, GIF Greetings और Wallpapers भेजकर दें बधाई

Narali Purnima Wishes 2021: इस दिन तटीय क्षेत्रों में जल के देवता वरुण देव की पूजा की जाती है। समुद्र को नारियल चढा़या जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से समुद्र में आने वाले सभी खतरों से रक्षा होती है।

2 min read
Google source verification
narali_purnima_wishes_2021.jpg

Narali Purnima Wishes 2021: नई दिल्ली। हिंदू माह के श्रावण मास की पूर्णिमा को नारियली पूर्णिमा या नारली पूर्णिमा (Narali Purnima) भी कहा जाता है। यह दक्षिण भारत के तयी क्षेत्रों में मनाया जाने वाला एक प्रमुख त्यौहार है। आम तौर पर इसे महाराष्ट्र और निकटवर्ती कोंकणी क्षेत्रों यथा दमन, दीव, रत्नागिरी आदि क्षेत्रों में अत्यधिक जोश के साथ मनाया जाता है।

ऐसे मनाया जाता है नारली पूर्णिमा का उत्सव
जैसाकि नाम से ही स्पष्ट है 'नारली' शब्द 'नारियल' से बना है, इस उत्सव पर नारियल का अत्यन्त महत्व है। इस दिन तटीय क्षेत्रों में जल के देवता वरुण देव की पूजा की जाती है। समुद्र को नारियल चढा़या जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से समुद्र में आने वाले सभी खतरों से रक्षा होती है।

यह भी पढ़ें : राखी पर भाई-बहन से जुड़ी इन शायरियों के जरिए भेजें बधाई संदेश

नारली पूर्णिमा के दिन लोग अपने परिचितों को शुभकामनाएं देते हैं। घरों में नारली भात, नारियल चावल, नारलाची कारनजी जैसे पारंपरिक पकवान बनाए जाते हैं, इन पकवानों को भी समुद्र देवता को अर्पण किया जाता है। दक्षिण भारत में इस दिन उपनयन संस्कार अथवा यज्ञोपवीत संस्कार भी किया जाता है। पवित्र नदियों तथा सरोवरों के जल में स्नान कर यज्ञोपवीत बदला जाता है। कुछ स्थानों पर पितरों की शांति के लिए श्राद्ध-तर्पण आदि कर ब्राह्मणों को भोजन भी करवाया जाता है।

यह भी पढ़ें : फ्लिपकार्ट की रक्षा बंधन सेल में स्मार्टफोन और अन्य प्रोडक्ट्स पर मिल रहे हैं ये आकर्षक ऑफर्स

यह पर्व मछुआरों के लिए अत्यधिक महत्व रखता है। इस अवसर पर मछुआरे अपनी नावों की मरम्मत और सार-संभाल का कार्य करते हैं। नौकाओं को भव्यता के साथ सजाया और संवारा जाता है।


आज बहुत ही पवित्र दिन है
आझ कोई बहुत महान शख्सियत पैदा हुई है
जो हमें पापों से बचाएगी
और ईश्वर में हमारा विश्वास बढ़ाएगी
हैप्पी नारली पूर्णिमा!

समुद्र देवता आप पर तथा आपके परिवार पर कृपा करें
हैप्पी नारली पूर्णिमा!

मानसून के खत्म होने के साथ ही
समुद्र देवता की कृपा से
मछली पकड़ने का समय आ गया है
आइए मछली पकड़ने का आनंद उठाएं
हैप्पी नारली पूर्णिमा!

मैं आपको नारली पूर्णिमा की शुभकामनाएं देता हूं
तथा ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि
वह आपके जीवन में
समस्त प्रकार की सुख, समृद्धि तथा सम्पन्नता प्रदान करें।
हैप्पी नारली पूर्णिमा!