
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग करीब एक वर्ष से अपने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की बाट जोह रहा था। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग में केंद्र सरकार ने कुछ पदों पर नियुक्तियां की हैं। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष की बागडोर चेन्नई निवासी एम वेंकेटेशन को सौंपी। पूर्व में आयोग की सदस्य रहीं राजस्थान निवासी अंजना पवार को राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्ति किया गया। फिलहाल आयोग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को सिर्फ 2 वर्ष के यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके साथ ही डा. पी पी वावा को सदस्य के पद पर नियुक्त किया गया है। और ऐसी संभावना है कि, मार्च महीने में यह तीनों अपना पदभार ग्रहण करेंगे। सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग एक महत्वपूर्ण आयोग है। समय समय पर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं और उत्पीड़न के मामलों को उठाता रहता है और उनका समाधान करता रहता है।
डा. पी पी वावा सदस्य नियुक्त
पिछले एक वर्ष से राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पद खाली पड़ा था। अब इन दोनों पदों पर नियुक्ति हो चुकी है। इन पदों पर नियुक्ति के क्रम में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष के रूप में चेन्नई निवासी एम वेंकेटेशन को आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। राजस्थान निवासी अंजना पवार को राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। आयोग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद की नियुक्तियां मार्च 2025 तक के लिए की गई हैं। बताया जा रहा है तीनों ही भाजपा के बड़े लीडर हैं। एम वेंकेटेशन तमिलनाडु, राजस्थान से अंजना पवार और डा. पी पी वावा केरल के रहने वाले हैं।
चार सदस्यों के पद अभी भी रिक्त
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पद पिछले 1 वर्ष से खाली पड़ा था। अब आयोग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर नियुक्तियां हो चुकी हैं। वर्तमान नियुक्तियों के बाद भी चार सदस्यों के पद रिक्त हैं। पिछले एक साल से रिक्तियां न भरने की वजह से एक सलाहकार भारत में सीवर से होने वाली मौतों से संबंधित कार्यों को देख रहा था।
Updated on:
04 Mar 2023 02:41 pm
Published on:
04 Mar 2023 02:39 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
