
Navy Technician Kills Lover (Image: Gemini)
Navy Technician Kills Lover: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शादीशुदा नेवी टेक्नीशियन पर अपनी प्रेमिका की हत्या कर शव के टुकड़े करने का आरोप है। यह खौफनाक वारदात एक किराए के फ्लैट के अंदर हुई, जहां बाहर से सब कुछ सामान्य दिख रहा था, लेकिन अंदर एक भयावह सच छिपा था।
आरोपी की पहचान 30 वर्षीय चिंतादा रविंद्र के रूप में हुई है, जो INS डेगा में तैनात था। वह पिछले दो वर्षों से गाजुवाका इलाके में किराए के मकान में रह रहा था।
रविवार दोपहर उसने अपनी 28 वर्षीय प्रेमिका पोलिपल्ली मौनिका को अपने फ्लैट पर बुलाया। दोनों की मुलाकात 2021 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी और समय के साथ उनका रिश्ता गहरा हो गया था।
लेकिन इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया, जो जल्द ही हिंसक रूप ले बैठा। पुलिस के मुताबिक, पैसों के लेनदेन और रिश्ते के खुलासे की धमकी को लेकर झगड़ा हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पर मौनिका की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक उसने कथित तौर पर उसे दबाकर मार डाला। घटना के बाद जो हुआ, उसने जांच अधिकारियों को भी हिला कर रख दिया।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने पहले से ही इस तरह की वारदात की तैयारी की थी। उसने चाकू खरीदने की कोशिश की और बाद में उन्हें ऑनलाइन मंगवाने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कथित तौर पर हत्या के बाद शव को तीन हिस्सों में बांटकर अलग-अलग जगह छिपाने की कोशिश की। एक हिस्सा फ्रीजर में रखा गया, दूसरा बोरे में भरकर बिस्तर के नीचे छिपाया गया, जबकि तीसरे हिस्से को सुनसान इलाके में ले जाकर जलाने की बात सामने आई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पत्नी हाल ही में बच्चे को जन्म देने के बाद अपने मायके में रह रही थी। घर खाली होने का फायदा उठाकर उसने अपनी प्रेमिका को बुलाया। घटना के दौरान पड़ोसियों को कुछ भी असामान्य नहीं लगा, जिससे यह वारदात लंबे समय तक छिपी रही।
हत्या और सबूत छिपाने की कोशिश के बाद आरोपी ने भागने की बजाय अपने एक दोस्त को फोन किया। दोस्त की सलाह पर वह सीधे पुलिस स्टेशन पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। गाजुवाका पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर फ्लैट से शव के हिस्से और अन्य सबूत बरामद किए।
मौनिका के घर न लौटने से परिवार को गहरा झटका लगा है। वहीं इस घटना ने इलाके के लोगों को भी दहशत में डाल दिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और इस हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाल रही है।
Published on:
30 Mar 2026 05:10 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
