20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंजाब में NEET की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए बड़ी घोषणा, मान सरकार ने कहा- अगले महीने 3 दिन तक बस का किराया फ्री

Punjab NEET Exam 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की है कि 20, 21 और 22 जून को NEET परीक्षा देने वाले छात्र पंजाब रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

May 20, 2026

Punjab NEET Exam 2026 Update

NEET पेपर लीक मामला: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (सोर्स: ANI)

Punjab NEET Exam 2026 Update: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बहुत से गरीब छात्र NEET की परीक्षा देने जाते हैं, लेकिन उनके पास परीक्षा केंद्र तक जाने के लिए किराए के पैसे भी नहीं होते। उन्होंने बताया कि जब अरविंद केजरीवाल जी ने छात्रों से बात की, तो बच्चों ने मदद मांगी। इसके बाद पंजाब सरकार ने फैसला किया कि आगामी 20, 21 और 22 जून को NEET परीक्षा देने वाले छात्र पंजाब रोडवेज की सभी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। छात्रों को बस में अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा, इसके बाद उन्हें टिकट के पैसे नहीं देने पड़ेंगे। साथ ही अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने छात्रों को शुभकामनाएं भी दीं और परीक्षा में उनकी सफलता के लिए प्रार्थना की।

AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा?

AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा, "मैं पंजाब के दो दिन के दौरे पर हूं ताकि चुनावों के बारे में पंजाब की लीडरशिप के साथ कई मीटिंग कर सकूं। मुझे पूरा भरोसा है कि आम आदमी पार्टी आने वाले चुनावों में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ देगी। पंजाब में AAP सरकार को लेकर पॉजिटिविटी है। हमारी सरकार के प्रति प्रो-इनकंबेंसी है, एंटी-इनकंबेंसी नहीं। लोग हमारे कामों की बात कर रहे हैं, जैसे फ्री बिजली, 10 लाख रुपये का इंश्योरेंस, और खेल के मैदान बनवाना। किसी दूसरी सरकार ने इतना काम नहीं किया। विपक्ष के पास मान साहब को गाली देने के अलावा कोई एजेंडा नहीं है। हम आने वाले चुनावों में अच्छा करेंगे।"

RCC कोचिंग क्लासेस सील

NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में एक और बड़ी अपडेट सामने आई है। पुणे नगर निगम (PMC) ने बुधवार को NEET UG 2026 पेपर लीक मामले के सिलसिले में RCC कोचिंग क्लासेस को सील कर दिया। कोचिंग संस्थान का मालिक शिवराज मोटेगांवकर है, जिसे पिछले हफ्ते केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। RCC कोचिंग क्लासेस की पुणे की डेक्कन शाखा में भी तोड़फोड़ की गई और कुछ अवैध रूप से लगाए गए टिन शेड हटा दिए गए और कार्यालय को सील कर दिया गया।

CBI की कस्टडी में RCC कोचिंग संस्थान का मालिक

इससे पहले नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में बड़ा कदम उठाते हुए राउज एवेन्यू कोर्ट ने शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर को 9 दिन की CBI हिरासत में भेज दिया। CBI का आरोप है कि वह परीक्षा से पहले केमिस्ट्री का पेपर लीक करने की साजिश में शामिल था। बता दें शिवराज रघुनाथ महाराष्ट्र के लातूर में एक RCC कोचिंग संस्थान चलाता है।

CBI ने कोर्ट से 10 दिन की कस्टडी मांगी थी। लेकिन जज ने 9 दिन की हिरासत मंजूर करते हुए कहा कि मामले की जांच अभी शुरुआती और अहम दौर में है। एजेंसी को अन्य आरोपियों की पहचान करने, उन्हें पकड़ने और डिजिटल सबूत जुटाने की जरूरत है।

जांच एजेंसी का कहना है कि शिवराज ने दूसरे आरोपियों के साथ मिलकर पेपर लीक किया और कुछ छात्रों तक उसकी कॉपी पहुंचाई। उसका नाम आरोपी प्रहलाद कुलकर्णी से भी जुड़ रहा है, जिसकी जांच जारी है।

कोर्ट ने कहा कि इस मामले में मोबाइल, डिजिटल रिकॉर्ड, कम्युनिकेशन डिटेल और पैसों के लेनदेन की जांच जरूरी है। आरोपी को अब 26 मई को फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि 3 मई को हुई NEET UG 2026 परीक्षा पेपर लीक के आरोपों के बाद 12 मई को रद्द कर दी गई थी।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग