11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NTA की लापरवाही पर राहुल गांधी का वार, अबू धाबी का एग्जाम सेंटर आने पर बढ़ा NEET पेपर लीक विवाद

NEET Exam Controversy: NEET परीक्षा में एक स्टूडेंट को गलती से अबू धाबी (UAE) में सेंटर अलॉट होने से बड़ा विवाद खड़ा हो गया है, जिससे परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Devika Chatraj

Jun 20, 2026

Rahul Gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (ANI)

NEET Paper Leak Case: NEET एग्जाम को लेकर एक बार फिर बड़ा विवाद सामने आया है, जिसने परीक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस बार मामला नागपुर के एक स्टूडेंट से जुड़ा है, जिसका एग्जाम सेंटर गलती से भारत के बाहर अबू धाबी (UAE) में अलॉट कर दिया गया। जैसे ही स्टूडेंट ने अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड किया, वह और उसका परिवार पूरी तरह हैरान रह गया।

एग्जाम से पहले लगा झटका

रिपोर्ट के मुताबिक, स्टूडेंट पिछले एक महीने से NEET री-एग्जाम की तैयारी में जुटा हुआ था। लेकिन एग्जाम से ठीक एक दिन पहले जब उसने अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड किया, तो उसमें एग्जाम सेंटर अबू धाबी दिखाया गया। इस गलती ने स्टूडेंट की मानसिक स्थिति पर गहरा असर डाला।

राहुल गांधी का तीखा बयान

इस मामले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार और परीक्षा प्रणाली पर सीधा हमला बोला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि नागपुर के छात्र के साथ हुई यह घटना व्यवस्था की बड़ी नाकामी को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि यह सिस्टम की गंभीर खामी को उजागर करता है। राहुल गांधी ने इसे बच्चों के समय और मानसिक शांति के साथ खिलवाड़ बताया।

NTA का त्वरित जवाब

मामला सामने आने के बाद National Testing Agency (NTA) ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। एजेंसी ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है और कुछ ही घंटों में छात्र को नागपुर में ही नया एग्जाम सेंटर आवंटित कर दिया जाएगा।

परीक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

यह मामला केवल एक गलती नहीं, बल्कि पूरी परीक्षा प्रणाली की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल है। विशेषज्ञों और अभिभावकों का कहना है कि ऐसी लापरवाहियों को रोकने के लिए NTA को अपनी व्यवस्था में पारदर्शिता और तकनीकी सुधार लाने की सख्त जरूरत है।

कन्हैया कुमार ने मोदी सरकार को घेरा

नागपुर में स्टूडेंट के साथ हुई गड़बड़ी के बाद जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने मोदी सरकार को घेरते हुए पोस्ट शेयर करते हुए कहा, प्रधानमंत्री जी, अपने लीक-मिनिस्टर को हटाइए, उनका इस्तीफा लीजिए और NTA पर बैन लगाइए। टेलीग्राम पर बैन लगाने से कुछ हासिल नहीं होगा।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग