21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NEET Re-Exam 2026: फिजिक्स ने उलझाया, पिछली बार की तुलना में कैसा रहा पेपर? छात्रों ने बताया अनुभव

NEET UG Re-Exam खत्म होने के बाद छात्रों ने पेपर को लेकर प्रतिक्रिया दी। कई छात्रों ने कहा कि पेपर पिछली बार से थोड़ा कठिन था, जबकि व्यवस्था अच्छी रही।

3 min read
Google source verification

भारत

image

Ankit Sai

Jun 21, 2026

Student Reaction

परीक्षा देने वाले छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए (ANI Photo)

NEET UG Re-Exam Student Reaction: पेपर लीक विवाद के बाद आयोजित हुई नीट यूजी (NEET UG) की दोबारा परीक्षा अब खत्म हो चुकी है। परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलने के बाद छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए। कई छात्रों ने कहा कि इस बार का पेपर पहले की तुलना में थोड़ा कठिन था, जबकि कुछ छात्रों ने इसे अच्छा बताया। चेन्नई में परीक्षा देने वाले एक छात्र तरुण ने कहा कि मैंने अच्छा किया, लेकिन देखते हैं। परीक्षा पिछली बार से ज्यादा मुश्किल थी।

वहीं दिल्ली में एक छात्र ने परीक्षा के बाद बताया, 'यह पिछली बार से थोड़ा मुश्किल था। यह मेरी पहली कोशिश थी, मुझे लगभग 500 अंक मिलेंगे। अंदर की व्यवस्था ठीक थी।'

छात्रों ने बताया पेपर का अनुभव

दिल्ली में परीक्षा देकर बाहर आए एक छात्र ने बताया कि इस बार का पेपर उनके लिए अच्छा रहा। मेरी तैयारी बहुतअच्छी थी, बस फिजिक्स थोड़ी मुश्किल थी। बाकी सब ठीक था। कुल मिलाकर, यह एक अच्छा अनुभव था। जिसके बाद छात्र ने कहा कि फिजिक्स को छोड़ दें तो परीक्षा का पूरा अनुभव काफी बेहतर रहा। वहीं रांची में भी छात्रों ने पेपर को लेकर अपनी राय रखी। एक परीक्षार्थी ने बताया कि पेपर का स्तर आसान से मध्यम रहा। बायोलॉजी का सेक्शन काफी अच्छा था, जबकि केमिस्ट्री सामान्य रही। लेकिन फिजिक्स के सवालों ने पिछली परीक्षा की तुलना में ज्यादा सोचने पर मजबूर किया।

बायोलॉजी आसान रही, फिजिक्स-केमिस्ट्री में आई परेशानी- छात्र

तमिलनाडु में एक परीक्षार्थी ने कहा कि बायोलॉजी का पेपर ठीक रहा, लेकिन फिजिक्स और केमिस्ट्री के सवाल थोड़े कठिन लगे। छात्र के मुताबिक पिछली NEET परीक्षा की तुलना में इस बार पेपर का स्तर ज्यादा मुश्किल था।

वहीं राजस्थान के बीकानेर में एक परीक्षार्थी ने कहा कि उसका पेपर अच्छा गया। उसने बताया कि बायोलॉजी आसान थी और पूरे पेपर का अनुभव बेहतर रहा। छात्र ने उम्मीद जताई कि इस बार परीक्षा को लेकर कोई गड़बड़ी सामने नहीं आएगी। दिल्ली में भी परीक्षा खत्म होने के बाद छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए। एक उम्मीदवार ने बताया कि पेपर कुल मिलाकर आसान था, लेकिन फिजिक्स के सवाल लंबे थे और पिछले प्रयास के मुकाबले थोड़े कठिन लगे। बायोलॉजी अच्छी रही, जबकि केमिस्ट्री का स्तर सामान्य रहा।

छात्रों को मिला 15 मिनट का अतिरिक्त समय

पेपर लीक विवाद के बाद NTA ने छात्रों के लिए कुछ बदलाव किए थे। इस बार सबसे बड़ा बदलाव परीक्षा के समय को लेकर किया गया।

  • NEET UG परीक्षा में छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया।
  • परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू हुई और शाम 5:15 बजे तक चली।
  • छात्रों को परीक्षा केंद्र पर ड्रेस कोड का भी पालन करना था।
  • छात्रों को जूते पहनने की अनुमति नहीं थी। छात्रों को चप्पल या कम हील वाली सैंडल पहनकर आने को कहा गया था।
  • परीक्षा में गहने जैसे अंगूठी, कान की बाली, हार, ब्रेसलेट और अन्य सजावटी चीजें पहनने पर रोक लगाई गई थी।
  • छात्रों को सलाह दी गई थी कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें, क्योंकि परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले प्रवेश बंद कर दिया गया था।

पेपर लीक के बाद दोबारा हुई NEET परीक्षा

NEET UG की यह दोबारा परीक्षा पेपर लीक मामले के बाद आयोजित की गई। इससे पहले 3 मई को देशभर में लाखों छात्रों ने NEET परीक्षा दी थी, लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। इसके बाद छात्रों के लिए दोबारा परीक्षा की तारीख 21 जून तय की गई। इस बार परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने छात्रों से अपील की थी कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और परीक्षा से जुड़ी सही जानकारी पर भरोसा करें।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग