
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं। हॉट सीटों पर मुकाबला काफी दिलचस्प और कांटे का माना जा रहा है। आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच मुकाबले को कांग्रेस त्रिकोणीय बनाने को लेकर जोर लगा रहा है। दिल्ली में अभी नई दिल्ली और कालकाजी विधानसभा सीट हॉट बनी हुई हैं। इन दोनों सीटों पर तीनों ही दलों की नजरें गढ़ी हैं। वजह है कि नई दिल्ली से आप संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मैदान में हैं, तो कालकाजी से दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना चुनाव लड़ रही हैं। पिछले चुनाव से माहौल में कुछ बदलाव नजर आ रहा है। भाजपा दोनों सीटों पर जबर्दस्त घेरेबंदी की है।
नई दिल्ली सीट पर इस बार तीन बार के मुख्यमंत्री और दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के पुत्रों में मुकाबला है। तीन बार मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल के सामने भाजपा ने वरिष्ठ नेता प्रवेश वर्मा को उतारा है, तो कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के पुत्र संदीप दीक्षित को प्रत्याशी बनाया है। वर्मा के पिता साहिब सिंह वर्मा भी दिल्ली में मुख्यमंत्री रह चुके हैं। तीनों ही नेताओं की दिल्ली में अपनी अलग ही पहचान है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का गढ़ रही इस सीट पर इस बार उनकी राह आसान नहीं लग रही और कड़े मुकाबले में उन्हें जोर लगाना पड़ा है।
भाजपा के प्रवेश वर्मा पूरी ताकत से जुटे हैं तो कांग्रेस के दीक्षित मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने का प्रयास किया हैं। हालांकि दिल्ली के लोगों को पानी फ्री, महिलाओं की बसों में यात्रा फ्री के साथ 200 यूनिट बिजली मुफ्त दे रही है। भाजपा के प्रवेश वर्मा भी बस्तियों में फोकस कर रहे हैं। तीनों नेताओं के कद को देखा जाए तो आप पार्टी के केजरीवाल लगातार तीन बार से विधानसभा चुनाव जीत रहे हैं। वहीं भाजपा के प्रवेश वर्मा एक बार विधायक और दो बार सांसद रह चुके हैं। कांग्रेस के संदीप दीक्षित भी दो बार सांसद रह चुके हैं।
कुल वोट - 106873
उम्मीदवार -
आप - अरविंद केजरीवाल, पूर्व मुख्यमंत्री
भाजपा - प्रवेश वर्मा, पूर्व सांसद
कांग्रेस - संदीप दीक्षित, पूर्व सांसद
विधानसभा चुनाव 2020 में दलों की रही स्थिति…
आप प्रत्याशी अरविंद केजरीवाल को मिले वोट -46758 (61.1 फीसदी)
भाजपा प्रत्याशी सुनील कुमार यादव को मिले वोट - 25061 (32.75 फीसदी)
कांग्रेस प्रत्याशी रोमेश संभरवाल को मिले वोट - 3220 (4.23 फीसदी)
जीत का अंतर - 21697 वोट
कालका विधानसभा सीट दक्षिणी दिल्ली में आती है, यहां पर कालकाजी नाम से माता का प्रसिद्धि मंदिर है। दो बार से आप के कब्जे में रही इस सीट आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार और मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना का मुकाबला इस बार भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद रमेश विधूड़ी से है। तो कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अलका लांबा ने मुकाबले का त्रिकोणीय बना दिया है। यह सीट पहले ही दिन से यहां से मुख्यमंत्री के उम्मीदवार होने और विधूड़ी के महिलाओं को लेकर दिए बयान से चर्चा में है। पिछला चुनाव आतिशी ने इसी सीट से जीता था। भाजपा इस बार यहां सेंध लगाने को लेकर बिधूड़ी को मैदान में लेकर आई है, तो कांग्रेस की लांबा ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष हैं। कुल उम्मीदवारों की बात की जाए तो बसपा सहित तेरह उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां पंजाबी-सिख वोट बैंक अच्छी संख्या में हैं, जिसे लेकर ज्यादा फोकस किया जा रहा है।
कुल वोट - 193420
उम्मीदवार -
आप - आतिशी मार्लेना, मुख्यमंत्री
भाजपा - रमेश विधूड़ी, पूर्व सांसद
विधानसभा चुनाव 2020 में दलों की रही स्थिति…
कुल वोटिंग - 57.51 फीसदी
आप प्रत्याशी आतिशी को मिले वोट - 55,897 (52.28 फीसदी)
भाजपा प्रत्याशी धर्मवीर को मिले वोट - 44,504 (41.63 फीसदी)
कांग्रेस प्रत्याशी शिवानी चोपड़ा को मिले वोट - 4965 (4.64 फीसदी)
जीत का अंतर - 11393 वोट
Updated on:
08 Feb 2025 07:43 am
Published on:
24 Jan 2025 08:07 am
