4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार शिक्षक भर्ती को लेकर BPSC की नई गाइडलाइन, नहीं होगी नेगेटिव मार्किंग; B.Ed वालों के रिजल्ट पर असर

Bihar Teacher Recruitment: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शुक्रवार को बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने परीक्षा को लेकर नई गाइडलाइन जारी किया हैं।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 18 Aug 2023, 4:11 PM IST

 New guideline BPSC regarding teacher recruitment know when exam held

बिहार में इस समय 1.70 लाख शिक्षक के पदों पर भर्ती हो रही है। इसके लिए बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने शुक्रवार को परीक्षा की तिथि का एलान किया है। साथ ही नई गाइडलाइन जारी की है। इसमें उसने बताया कि परीक्षा कब आयोजित की जाएगा। इसके साथ ही BSTC और B.Ed विवाद पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसला का भर्ती पर क्या असर होगा।

परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी- BPSC अध्यक्ष

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शुक्रवार को बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने परीक्षा को लेकर नई गाइडलाइन जारी किया हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया नई शिक्षक नियमावली के तहत होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए 24, 25 और 26 अगस्त को ही परीक्षा होगी। इसके साथ ही उन्होंने अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए कहा कि परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

कब आएगा परिणाम?

अतुल प्रसाद ने बताया कि शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्‍ट दो चरणों में जारी किया जाएगा। बीएड और CTET पास कर चुके अभ्यर्थियों का रिजल्ट दूसरे चरण में जारी होगा, जबकि बाकी सभी का पहले चरण में जारी कर दिया जाएगा। माध्यमिक और उच्च माध्यमिक वाले अभ्यर्थियों का रिजल्‍ट भी पहले ही चरण में जारी होगा। परीक्षा परिणाम आने के बाद सितंबर के अंतिम हफ्ते में डॉक्‍यूमेंट्स वेरिफिकेशन शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बीएड और डिप्‍लोमा वाले अभ्यर्थियों को भी मौका दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: भाजपा ने मंत्री का टिकट काट सरपंच को बनाया उम्मीदवार, जानिए कहां हुआ ये बड़ा खेल?

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय