31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Budget 2025 Tax: मिडिल क्लास को बड़ी राहत, अब 12 लाख तक नहीं देना होगा टैक्स, यहां देखें New Tax Slab

tax benefits in Budget 2025: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 में मिडिल क्लास को बड़ी राहत दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Akash Sharma

•

Updated: 1 Feb 2025, 7:51 PM IST

Budget 2025 Income Tax

Budget 2025 Income Tax

Budget 2025 Tax: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी 2025 को देश का बजट पेश कर रही हैं। बजट 2025 में मिडिल क्साल को बड़ी राहत मिली है। निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में जब नई टैक्स स्लैब का ऐलान किया तो सदन में मौजूद पीएम मोदी सहित सांसदों ने ताली से इसका स्वागत किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब 12 लाख की सालाना कमाई पर कोई भी टैक्‍स नहीं देना होगा। बता दें कि यह बदलाव न्‍यू टैक्‍स व्‍यवस्‍था के तहत किए गए हैं। इसके साथ ही स्‍टैंडर्ड डिडक्‍शन को 75000 रुपये ही रखा गया है। आइए देखते हैं क्या है New Tax Slabs-

यहां देखें नई टैक्स स्लैब-

मिडिल क्लास को मिलेगा यह फायदा

न्‍यू टैक्‍स व्‍यवस्‍था के तहत सालाना 12 लाख रुपये तक की आय वालों को किसी भी तरह का कोई Income Tax नहीं देना होगा। इसमें 75,000 रुपये के स्‍टैंडर्ड डिडक्‍शन भी जोड़ दें तो 12.75 लाख रुपये तक की सालाना इनकम वाले टैक्सपेयर्स को कोई Tax नहीं देना होगा। बताे दें कि सरकार ने कहा कि नए टैक्स स्ट्रक्चर से मिडिल क्साल को बड़ी राहत मिलेगी। इससे टैक्सपेयर्स में काफी कमी आएगी और उनके हाथ में अधिक पैसा बचेगा। इससे घरेलू उपभोग, बचत और निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

Budget 2025: 20 साल में 1 से 12 लाख तक की आय हुई Income Tax Free

वर्षइनकम टैक्स लिमिट
20051 लाख
20122 लाख
20142.5 लाख
20195 लाख
20237 लाख
202512 लाख

ये भी पढ़ें: Budget 2025: बिहार पर तोहफों की बौछार, IIT पटना और एयरपोर्ट का होगा विस्तार, मखाना बोर्ड की होगी स्थापना

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय