वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में बिहार पर खास फोकस किया। बिहार में बढ़ती विमानन मांगों को पूरा करने के लिए सीतारमण ने कहा कि राज्य में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों की सुविधा दी जाएगी। ये हवाई अड्डे पटना हवाई अड्डे की मौजूदा क्षमता के पूरक होंगे और इसमें बिहटा में एक ब्राउनफील्ड हवाई अड्डे का विकास शामिल होगा, जो बिहार के हवाई बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा और इसके आर्थिक विकास का समर्थन करेगा। बिहार के कृषि क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए निर्मला सीतारमण ने मिथलांचल में पश्चिमी कोसी नहर विस्तार, नवीनीकरण और आधुनिकीकरण (ERM) परियोजना के लिए वित्तीय सहायता की घोषणा की।