15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेंगलुरु कैफे विस्फोट मामले में NIA ने दो अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया, मास्टरमाइंड के संपर्क में थे आरोपी

Bengaluru cafe blast case: बेंगलुरु कैफ बम ब्लास्ट मामले में NIA ने दो अन्य आरोपियों को हिरासत में लिया है। वहीं, बुधवार को केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम ने 10 से ज्यादा जगहों पर एक साथ छापेमारी की थी।

less than 1 minute read
Google source verification
nia

राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA ने कुछ दिन पहले बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में हुए बम ब्लास्ट मामले में दो अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया है। NIA की टीम ने संदिग्धों को बेंगलुरु से हिरासत में लिया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, उठाए गए दोनों संदिग्ध बैन संगठन अल-हिंद ट्रस्ट से जुड़े हैं और दोनों आरोपी बम ब्लास्ट की घटना को अंजाम देने वाले मास्टरमाइंड के सीधे संपर्क में थे। हालांकि, केंद्रीय जांच एजेंसी ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। इस मामले में अब तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

NIA ने की मास्टरमाइंड की पहचान

सामने आई जानकारी के मुताबिक, जांच एजेंसी ने बम ब्लास्ट के मास्टरमाइंड की पहचान कर ली है। बताया जा रहा है कि आरोपी कर्नाटक के शिवमोगा जिले का निवासी है। मास्टरमाइंड के अपने सहयोगियों के साथ तमिलनाडु में कई जगहों पर रहने के बारे में NIA को गुप्त जानकारी मिली थी।

कई राज्यों में NIA कर रही छापेमारी

बता दें कि NIA देश की कई राज्यों में छापेमारी कर रही है, लेकिन मुख्य आरोपी गिरफ्त से बाहर है। सामने आई जानकारी की मानें तो, मास्टरमाइंड तमिलनाडु से आया था और घटना को अंजाम देने से पहले दो महीने तक कर्नाटक में रहा था।