
राहुल गांधी और निशिकांत दुबे
झारखंड के गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव दिया है। इस मामले में कांग्रेस की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि निशिकांत दुबे यह सारे काम मंत्री बनने के लिए कर रहे हैं।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में मोदी सरकार को एपस्टीन फाइल्स से संबंधित कुछ जानकारी सदन में अपने भाषण के दौरान दी थी। अब सत्ता पक्ष का कहना है कि नेता प्रतिपक्ष ने जो जानकारी दी है, उसे सत्यापित करें, वरना उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का मामला बनता है।
विशेषाधिकार का हनन तब माना जाता है जब संसद में उसके सदस्यों या अधिकार, सम्मान और स्वतंत्र कार्यप्रणाली में कोई व्यक्ति या संस्था बाधा डालती है। इसके अलावा, सदन में किसी अन्य सांसद पर कोई आरोप लगाया तो उसे साबित करना होगा। इसके लिए सबूत देना होता है और बताना होता है कि ये बातें कहां से कोट की हैं और संबंधित कागजातों की कॉपी सदन में देनी होती है।
Updated on:
12 Feb 2026 01:21 pm
Published on:
12 Feb 2026 12:28 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
