6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bihar में पटना के बाद इन शहरों में भी दौड़ेगी मेट्रो ट्रेन, नीतीश कैबिनेट से 22 प्रस्ताव मंजूर

Bihar Cabinet Meeting: बिहार में आज नीतीश कैबिनेट ने 22 प्रस्तावों की मंजूरी दी गई है। कैबिनेट मीटिंग में फैसला लिया गया कि दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में मेट्रो रेल चलेगी।

less than 1 minute read
Google source verification
bihar metro

Bihar Cabinet Meeting: बिहार में आज नीतीश कैबिनेट ने 22 प्रस्तावों की मंजूरी दी गई है। कैबिनेट मीटिंग में फैसला लिया गया कि दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में मेट्रो रेल चलेगी। राज्य कैबिनेट ने सहमति दे दी है।

इन कार्यों को मिली मंजुरी

कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कैबिनेट ने खेल विभाग में 98 समेत विभिन्न विभागों में 545 नए पदों के सृजन की स्वीकृति दी है। बिहार के सभी नगर पंचायतों और ग्राम पंचायतों में खेल क्लब का गठन किया जाएगा। पटना में बिहार राज्य आवास बोर्ड की जमीन पर लोक निजी भागीदारी के द्वारा बहुमंजिली इमारतें बनेंगी।  2024-25 में फसलों की सिंचाई के लिए किसानों को डीजल अनुदान देने के लिए 150 करोड़ स्वीकृत किया गया। बता दें कि कैबिनेट बैठक में कुल 22 प्रस्तावों की मंजूरी दी गई है।

बिहार विधानमंडल सत्र 22-26 जुलाई तक

कैबिनेट की बैठक में बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र को लेकर सहमति बनी है। इस बार बिहार विधानमंडल का सत्र 22 से 26 जुलाई तक चलने की बात कही है। इस मॉनसून सत्र में कुल पांच बैठकें होंगी। कैबिनेट की बैठक में राज्य के सभी नगर पंचायत और ग्राम पंचायत में खेल क्लब के गठन को मंजूरी मिल गई है।