24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चीन ने नहीं, भारत ने लहराया गलवान घाटी में तिरंगा, देखें तस्वीरें

भारतीय सेना (Indian Army) ने उसी जगह पर तिरंगा फहराया है जहां चीन ने दावा किया था। वास्तविकता ये है कि चीन ने गलवान में हुई हिंसक झड़प के क्षेत्र में चीनी ध्वज फहराया ही नहीं था।

2 min read
Google source verification

image

Mahima Pandey

Jan 04, 2022

Indian Army unfurls national flag in Galwan valley on New Year

Indian Army unfurls national flag in Galwan valley on New Year

चीन के दुष्प्रचार का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। है। नए साल के अवसर पर भारतीय सेना के जवानों ने लद्दाख की गलवान घाटी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं जिसमें सेना के जवान तिरंगा फहराते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये तस्वीरें तब सामने आ रही जब मीडिया में ये चर्चा है कि चीन ने इस क्षेत्र में अपना तिरंगा फहराया था।


ANI न्यूज एजेंसी ने इससे संबंधित दो तस्वीरें साझा की हैं। इस फोटो में 30 जवान तिरंगे के साथ दिखाई दे रहे हैं और उनके हाथ में हाल ही में सेना शामिल की गई सिग सॉर राइफलें हैं। भारतीय सेना ने उसी जगह पर तिरंगा फहराया है जहां चीन ने दावा किया था। वास्तविकता ये है कि चीन ने गलवान में हुई हिंसक झड़प के क्षेत्र में चीनी ध्वज फहराया ही नहीं था।


चीन की दबाव की नीति हुई फेल


चीन ने इससे पहले एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में ये दावा किया था कि गलवान के उस इलाके में उसने चीनी ध्वज फहराया है झन भारतीय सेना के साथ उसकी हिंसक छड़प हुई थी। इस वीडियो की सत्यता पर कई सवाल भी उठे थे। इसे चीन की दबाव बनाने की रणनीति से जोड़ कर भी देखा जा रहा था, परंतु भारत ने चीन को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

यह भी पढ़ें: चीन का भारी कर्ज चुकाते-चुकाते कंगाल हुआ श्रीलंका!

2020 में हुई थी हिंसक झड़प

गौरतलब है कि गलवान घाटी के पेट्रोल पॉइंट 14 पर भारत और चीनी सेना के बीच 15 जून 2020 को हिंसक झड़प हुई थी जिसमें 20 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे। इस झड़प में चीन को अधिक नुकसान हुआ था जिसे चीन ने शुरू में स्वीकार करने में आनाकानी की थी। अभी तक चीन ने इस झड़प को लेकर कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया है।

यह भी पढ़ें: चीन ने नए साल पर गलवान में फहराया अपना झंडा! इंडियन आर्मी ने बताया क्या है सच