
शेयर बाजार में तेजी के कारण नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) की इक्विटी स्कीम ने पिछले एक साल में निवेशकों को लार्जकैप म्यूचअल फंड्स से भी अधिक 30.2 प्रतिशत का जोरदार रिटर्न दिया है, वहीं 3 साल में एनपीएस की इक्विटी स्कीम ने सालाना औसतन16.89 प्रतिशत और अपनी शुरुआत से अब तक 13.34 प्रतिशत सालाना से अधिक रिटर्न दिया है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, जो लोग रिटायरमेंट के लिए निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए एनपीएस की इक्विटी स्कीम सबसे अधिक मुफीद है। एनपीएस का कुल एयूएम (प्रबंधनीय संपत्ति) सालाना आधार पर 29 प्रतिशत बढक़र 11.26 लाख करोड़ रुपए हो गया है। इसमें अटल पेंशन योजना में आया निवेश भी शामिल है।
रिटायरमेंट स्कीम: एनपीएस का एसेट 2024 में 12 लाख करोड़ रुपए का होने की उम्मीद
02 लाख करोड़ रुपए का निवेश एनपीएस ने इक्विटी में किया है, जो और बढऩे की उम्मीद।
11.43 प्रतिशत रिटर्न मिला एक साल में केंद्र सरकार की योजनाओं में, जबकि स्टेट गवर्नमेंट स्कीम्स का रिटर्न 11.39 प्रतिशत रहा।
9.17 प्रतिशत सालाना औसत रिटर्न दिया है केंद्र सरकार की योजनाओं ने अपनी शुरुआत से अब तक, राज्य सरकार की योजनाओं का रिटर्न रहा 8.85 प्रतिशत फीसदी।
16 प्रतिशत बढ़े सब्सक्राइबर, 7.13 करोड़ है एनपीएस और अटल पेंशन योजना के सब्सक्राइबर्स की कुल संख्या जो एक साल पहले 6.16 करोड़ थी।
एनपीएस में इतना मिला रिटर्न
| स्कीम | 01 साल | 03 साल | अब तक |
| इक्विटी | 30.2 | 16.89 | 13.34 |
| कॉरपोरेट बॉन्ड | 7.87 | 5.15 | 9.06 |
| जी-सेक | 9.61 | 4.30 | 8.56 |
| अटल पेंशन योजना | 13.65 | 7.54 | 9.40 |
(सालाना औसत रिटर्न के आंकड़े फीसदी में)
05 साल में ऐसे बढ़ा एनपीएस का एयूएम
| वर्ष | कुल परिसंपत्ति |
| 2019-20 | 4.17 |
| 2020-21 | 5.78 |
| 2021-22 | 7.36 |
| 2022-23 | 8.98 |
| 2023-24* | 11.30 |
(राशि लाख करोड़ रुपए में, *1 अप्रैल 2023 से 09 फरवरी, 2024 तक के आंकड़े)
किसने कितना किया निवेश
| केंद्रीय कर्मचारी | 3.10,96,195 |
| राज्य कर्मचारी | 5,25,241 |
| कॉरपोरेट कर्मचारी | 1,45,459 |
| आम लोग | 71,129 |
| अटल पेंशनधारक | 31,976 |
Published on:
10 Feb 2024 07:56 am

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
