9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Israel में फंसी Nushrratt Bharuccha की मिली लोकेशन, मुश्किलों बाद भारत लौट रहीं एक्ट्रेस

Israel-Palestine War: शनिवार से इजराइल में हालात बेहद खराब हैं वहीं, नुसरत भरूचा फंस गई, उनकी टीम ने बताया कि नुसरत से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
nushrratt bharuccha stuck in israel palestine war now israel embassy contact the actress

नुसरत भरूचा इजराइल में फंसी, एंबेसी न ढूंढ निकाला

Israel-Palestine War: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha)को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है इज़राइल (Israel) में फंसी नुसरत भरुचा को एंबेसी ने ढूंढ निकाला है। एक्ट्रेस कनेक्टिंग फ्लाइट से जल्द भारत लौटेंगी। बता दें, शनिवार से इजरायल और फिलिस्तीन के बीच युद्ध चल रहा है। हमास की ओर से रॉकेट हमलों के बाद इजरायल और फिलीस्तीन के बीच जंग जारी है ऐसे में जंग के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा इजरायल में फंस गईं थी उनसे संपर्क नहीं हो पाया जैसे ही ये खबर एक्ट्रेस की टीम ने शेयर की हर कोई घबरा गया उनके फैंस चिंता में आ गए थे पर एक्ट्रेस सही सलामत है और जल्द मुंबई लौटने वाली हैं।

नुसरत इजराइवल में फंसी (Hamas attack on Israel)
नुसरत की टीम की तरफ से भी कहा गया था कि एक्ट्रेस से संपर्क नहीं हो पा रहा है। अगर नुसरत का जल्द पता नहीं चला तो भारतीय विदेश मंत्रालय से मदद मांगी जा सकती है। बता दें कि 7 अक्टूबर की सुबह लगभग 8 बजे इजरायल पर फिलिस्तीन संगठन हमास ने महज 20 मिनट में 5 हजार रॉकेट दागे। ये रॉकेट रिहायशी इमारतों पर गिरे जिसने 300 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है।

बता दें, एक्ट्रेस नुसरत हाइफा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए गईं थीं। एक्ट्रेस सफलतापूर्वक हवाई अड्डे तक पहुंच गई हैं। एक्ट्रेस अब सुरक्षित हैं। हमास की ओर से रॉकेट हमलों के बाद इजरायल और फिलीस्तीन के बीच जंग अब भी जारी है।