10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिता से ही बच नहीं पाई बेटी, ओडिशा में आत्मदाह की कोशिश करने वाली पीड़िता का खुलासा, बोली- दूसरों के साथ भी संबंध का बनाता था दबाव

Odisha daughter case: ओडिशा के गंजाम में आत्मदाह की कोशिश करने वाली महिला ने अपने पिता पर हैवानियत और ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
2 min read
Google source verification
Odisha daughter case

प्रतीकात्मक तस्वीर

Berhampur Woman Self Immolation: ओडिशा के गंजाम जिले के ब्रह्मपुर से हाल ही में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां अपने पिता की हैवानियत से परेशान होकर बेटी ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। फिलहाल उसका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। मामले की जांच के दौरान महिला ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाते हुए चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने अपने पिता पर लंबे समय से हैवानियत के आरोप लगाए हैं और साथ ही दूसरों के साथ भी संबंध बनाने के दबाव बनाने का आरोप भी लगाया है। बेटी के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

पुलिस ने खुद लिया संज्ञान

पुलिस के अनुसार, महिला लंबे समय से अपने पिता की हरकतों से परेशान थी। उसने पुलिस को बताया कि उसकी शादी हो गई थी, उसके बाद भी उसके पिता की गंदी हरकतें बंद नहीं हुई। शादी के बाद भी वह लगातार उसे परेशान करता रहा। बता दें कि जब पीड़िता हॉस्पिटल में गंभीर हालत में एडमिट थी, तो पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खुद मामले को संज्ञान में लिया था और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद पीड़िता का बयान लिया गया था।

सामने आई पिता-बेटी की चैट

मामले की जांच आगे बढ़ी तो पुलिस के हाथ कुछ चैट भी लगीं। पुलिस के अनुसार, ये बातचीत पिता और बेटी के बीच हुई थी और इन्हें जांच में अहम सबूत माना जा रहा है। पुलिस अब इन चैट की बारीकी से जांच कर रही है। इसके साथ ही दूसरे तकनीकी और दस्तावेजी सबूत भी खंगाले जा रहे हैं। जांच के दौरान कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। हालांकि पुलिस ने अभी उनकी भूमिका को लेकर कोई अंतिम बात नहीं कही है।

10 लाख रुपये वापस मांगे तो बेटी को किया ब्लैकमेल

पुलिस की जांच में इस मामले से जुड़ी एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता ने पीड़िता के ससुर से 10 लाख रुपये उधार लिए थे, लेकिन वह रकम वापस नहीं कर पा रहा था। जब ससुर ने महिला से पिता से पैसे मांगने को कहा तो उसने इस बारे में बात की। आरोप है कि पैसे लौटाने के बजाय पिता ने बेटी को उसकी निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देनी शुरू कर दी। इसी दबाव और धमकी से परेशान होकर महिला ने खुद को आग लगाने जैसा कदम उठाया।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग