23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Odisha Lightning: ओडिशा में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का कहर, 10 लोगों की मौत, कई घायल

10 killed in lightning strikes in Odisha : ओडिशा के छह जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की घटना से छह लोगों की जान चली गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राहत नहीं मिलने के आसार हैं।

2 min read
Google source verification
lightning_in_od10 killed in lightning strikes in Odishaisha_6.jpg

10 killed in lightning strikes in Odisha

Odisha Lightning: देश के बीते कुछ दिनों से कई राज्यों में भारी बारिश का कहर जारी है। पहाड़ी राज्यों में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश हो रही है। इसके अलावा ओडिशा, पश्चिम बंगला सहित कई राज्यों में बारिश जारी है। बीते दो दिन से ओडिशा में कदरत का देखने को मिला। राज्य में आपदा प्रबंधन से जुड़े विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) ने कहा कि शनिवार (2 सितंबर) को ओडिशा के छह जिलों में बिजली गिरने से कम से कम दस लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन घायल हो गए। हिमाचल में खराब मौसम का सबसे अधिक असर दिखा जहां कई लोगों की मौत हो गई, तो वहीं भूस्खलन के कारण कई घर ढह गए। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में फिलहाल बारिश से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।


6 जिलों में गिरी आकाशीय बिजली, 10 लोगों की मौत

राज्य में आपदा प्रबंधन से जुड़े विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) ने हादसे के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बिजली गिरने के कारण खोरधा में चार लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। बोलांगरी में दो, अंगुल जिले में एक, बौध में एक, जगतसिंहपुर में एक और ढेंकनाल में एक शख्स की जान चली गई। एसआरसी के अनुसार जो लोग घायल हुए है। वो खोरधा जिले के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें- Himachal Monsoon Loss: हिमाचल में 68 दिनों में 8660.18 करोड़ का नुकसान, 393 लोगों की मौत, 205 सड़कें अभी भी बंद

आगामी दिनों में भी भारी बारिश का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार राज्य में अभी भी कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावनाएं हैं। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में राज्य के कई हिस्सों में इसी तरह की स्थिति की भविष्यवाणी की है। कहा गया है कि साइक्लोन सर्कुलेशन ने मानसून को सक्रिय कर दिया है, जिससे पूरे राज्य में भारी बारिश हुई है।

यह भी पढ़ें- Weather Update: बंगाल-ओडिशा में होगी झमाझम बारिश, दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी, जानिए अगले 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम