8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

औरतों से बदसलूकी पर भीड़ ने सिपाही को हाथ-पैर बांध कर लटकाया, पीट-पीट कर ले ली जान

ओडिशा के खुर्दा जिले में मॉब लिंचिंग की दर्दनाक घटना में GRP कांस्टेबल सौम्य रंजन स्वैन की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। लड़कियों से बदसलूकी और सड़क हादसे के आरोप के बाद भीड़ हिंसक हो गई। घटना का वीडियो वायरल है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

May 08, 2026

Mob Killed GRP Jawan in Odisha

Mob Killed GRP Jawan in Odisha(Image'X'/Ojha_kalpataru)

Mob Killed GRP Jawan in Odisha: ओडिशा से बहुत ही भयावह खबर सामने आई है। ओडिशा के खुर्दा जिले में भीड़ हिंसा की घटना हुई है। बालियांता थाना क्षेत्र के बेनुपुर इलाके में लोगों की भीड़ ने GRP के एक कांस्टेबल को इतना पीटा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। मृतक की पहचान सौम्य रंजन स्वैन के रूप में हुई है। वह पिछले करीब 12 वर्षों से GRP कटक में कांस्टेबल के तौर पर तैनात थे।

क्या है पूरा मामला?


जानकारी के मुताबिक सौम्य रंजन स्वैन घटना के वक्त अपने साथी ओम प्रकाश राउत के साथ किसी आधिकारिक काम से रेलवे ADG से मिलने जा रहे थे। दोनों बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी बेनुपुर इलाके में अचानक विवाद शुरू हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रास्ते में दोनों ने कुछ लड़कियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसके बाद कथित तौर पर उनकी बाइक ने दो महिलाओं को भी टक्कर मार दी। लोगों का कहना है कि महिलाएं कुछ दूरी तक घसीटती चली गईं। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों को जानकारी मिली और सभी मौके पर इकट्ठा हो गए। देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया। भीड़ ने दोनों को घेर लिया और सौम्य रंजन स्वैन पर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक उन्हें बेरहमी से पीटा गया। गंभीर चोटों की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही सौम्य रंजन के साथ को भी चोटें आई।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल


घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद इस मामले ने और ज्यादा तूल पकड़ लिया है।

मृतक के परिवार का क्या कहना है?


मृतक कांस्टेबल के परिवार ने स्थानीय पुलिस पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। परिवार का आरोप है कि पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन किसी ने सौम्य रंजन को बचाने की कोशिश नहीं की। उनकी मां ने कहा कि उनका बेटा ड्यूटी से जुड़े काम के लिए जा रहा था, लेकिन पुलिस के सामने ही उसे पीट-पीटकर मार दिया गया। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दूसरी तरफ से भी शिकायत दर्ज कराई गई है। आरोप है कि मृतक और उसके साथी ने एक अन्य लड़की के साथ भी बदसलूकी की थी।

मामले में सीएम ने भी जताया दुख


इस मामले में सीएम मोहन चरण मांझी का पक्ष भी सामने आ गया है। सीएम ने एक युवक की उग्र भीड़ द्वारा हत्या किए जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सीएम ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। पुलिस ने अब तक इस घटना के संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।